सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, दवाई की तरह धीरे-धीरे होगा पीएम की अपील का असर
Hemant Khandelwal Statement On Convoy: भाजपा नेताओं के दर्जनों गाड़ियों के काफिले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सभी इस अपील का पालन करेंगे।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
हेमंत खंडेलवाल (फोटो सोर्स- नवभारत)
BJP Convoy Controversy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन की खपत कम करने की अपील के बावजूद मध्य प्रदेश में कई भाजपा नेता सैकड़ों गाड़ियों का काफिला लेकर घूमते हुए नजर आए। इसको लेकर जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जैसे दवाई का असर धीरे-धीरे होता है वैसे ही इस अपील का असर भी धीरे-धीरे होगा।
राजधानी भोपाल में निगम और बोर्ड अध्यक्षों के पदभार ग्रहण करने का सिलसिला जारी है। इस बीच कई अध्यक्ष दर्जनों गाड़ियों में अपने समर्थकों के साथ भाजपा ऑफिस पहुंचे, जो देशभर में सुर्खियों में बना रहा। हालांकि कुछ अध्यक्ष ई-रिक्शा से भी भाजपा कार्यालय पहुंचे और आलाकमान की अपील का मान रखा।
पीएम ने 2 दिन पहले ही की है अपील
इसको लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 दिन पहले ही अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें। कुछ लोगों ने इस अपील का अनुशरण किया है, लेकिन कुछ ने इसका पालन नहीं किया है। मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने पहुंचे हैं, जो सराहनीय है।
सम्बंधित ख़बरें
सेशेल्स में PM मोदी का जलवा! कार डिप्लोमेसी से भारतीय संस्कृति की झलक तक, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
क्या BJP में शामिल होंगी TMC सांसद महुआ मोइत्रा, पार्टी में टूट की खबरों के बीच खुद बताईं मन की बात
7 जुलाई को कानपुर आएंगे PM मोदी, 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 13 जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता
सेशेल्स में PM मोदी की ‘कार डिप्लोमेसी’ ने बटोरी सुर्खियां, गुजराती लोकनृत्य से गूंजा भारतीय संस्कृति का रंग
ये भी पढ़ें : PM मोदी और CM मोहन की अपील बेअसर, 200 गाड़ियों का काफिला लेकर भोपाल पहुंचे BJP नेता, जाम में फंसे रहे लोग
सभाओं में काफिला ना लाएं नेता
खंडेलवाल ने कहा मैं भी सभी से अपील करता हूं कि सभाओं में काफिला ना लाएं और कम से कम स्वागत सभाओं का आयोजन करें। मैं खुद एक गाड़ी में चलता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का सभी स्वागत करते हैं और उसका पालन करेंगे।
