न लगाएं होर्डिंग-बैनर, करें जनसेवा...अपने जन्मदिन से पहले MP भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अनोखी अपील

Hemant Khandelwal Appeal: एमपी BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पेश की सादगी की अनूठी मिसाल, 3 सितंबर को अपने जन्मदिन पर समर्थकों से होर्डिंग्स, बैनर और विज्ञापनों से बचने की अपील की।
Hemant Khandelwal appeals workers to avoid birthday hoardings and banners
हेमंत खंडेलवाल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

MP BJP Hemant Khandelwal President Birthday Appeal: 'सजा दो शहर को होर्डिंग, बैनर और पोस्टर्स से मेरे नेताजी का जन्मदिन आया है।' जहां एक तरफ नेताओं के समर्थक अपने नेताओं के लिए बर्थडे पर भारी खर्चा करके, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं नेताजी', जैसे पोस्टर्स लगाते हैं। अब इन बधाइयों से किसी का नुकसान तो नहीं होता लेकिन किसी का फायदा भी उतना नहीं होता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने जन्मदिवस से पहले एक ऐसा फैसला लिया है, जो काबिल-ए-तारीफ है।

दरअसल, अपने जन्मदिवस से दो दिन पहले हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट करते हुए अपने समर्थकों से 3 सितंबर यानी उनके बर्थडे वाले दिन पोस्टर्स, बैनर और होर्डिंग्स

हेमंत खंडेलवाल ने दिया सादगी का संदेश

हेमंत खंडेलवाल ने फेसबुक पर अपने समर्थकों से अपील करते हुए लिखा "प्रिय कार्यकर्ता भाइयों - बहनों, आप सभी के स्नेह तथा अपनापन ने मुझे सदैव नई ऊर्जा दी है। आप सभी से एक विनम्र आग्रह है कि कृपया मेरे जन्मदिन, 03 सितंबर पर होर्डिंग्स, बैनर अथवा विज्ञापन तथा किसी भी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन ना करें। इसके स्थान पर संगठन के कार्यों को निष्ठापूर्वक आगे बढ़ाएं तथा जनसेवा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। आपका समर्पण, परिश्रम तथा संगठन के प्रति प्रतिबद्धता ही मेरे लिए सबसे अमूल्य उपहार है। आप सभी से हर कदम पर जो स्नेह, विश्वास तथा सहयोग प्राप्त होता है, उसके लिए मैं हृदय से कृतज्ञ हूं।

पिछले साल भी की थी कार्यकर्ताओं से ऐसी ही अपील

बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने पिछले यानी 61वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं से किसी भी तरह का दिखावा या प्रचार न करने की अपील की थी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके जन्मदिन पर होर्डिंग, बैनर या किसी अन्य प्रचार माध्यम से शुभकामनाएं देने से बचें। खंडेलवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और संगठन के प्रति उनका समर्पण ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद और निरंतर सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

Hemant Khandelwal appeals workers to avoid birthday hoardings and banners
मध्य प्रदेश पुलिस में SI और सूबेदार के 507 पदों पर निकली भर्ती, 9 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

2 जुलाई 2025 को संभाला था भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद

हेमंत खंडेलवाल ने 2 जुलाई 2025 को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला था। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन्मदिन पर किसी तरह के दिखावे से बचने और सादगी बनाए रखने की अपील की है। खंडेलवाल का यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस अंदाज की लोग सराहना कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से की गई सादगी की अपील को सकारात्मक कदम बता रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com