दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन, जिले की कार्यकारिणी भंग; हेमंत खंडेलवाल की बड़ी कार्रवाई

BJP Big Action After Datia By Election Result: दतिया उपचुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर कार्यकारिणी भंग।
BJP dissolves Datia district executive after bypoll defeat
दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन(सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज)
Updated on

BJP Dissolves Datia District Executive After Bypoll Defeat: दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली करारी हार के बाद आज संगठन ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार दतिया जिले की वर्तमान संगठनात्मक संरचना को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया। गौरतलब है कि, पार्टी ने यह बड़ा फैसला दतिया उपचुनाव के परिणाम के एक दिन बाद लिया है। अब भाजपा के इस फैसले के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

बता दें कि, आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आवास पर हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, उपचुनाव प्रभारी भारत सिंह कुशवाह, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, राकेश शुक्ला समेत करीब दो दर्जन नेता मौजूद हैं।

वर्तमान संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव के पदमुक्त

भारतीय जनता पार्टी का यह बड़ा फैसला मध्य प्रदेश की राजनीति में सबसे बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। बता दें कि, इस अनुशासनात्मक कार्यवाही के बाद भाजपा ने यह मैसेज दिया है कि संगठन से लेकर सत्ता तक अब किसी भी गलती की गुंजाइश नहीं है। संगठन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार तथा दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणामों की समीक्षा हेतु गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर भारतीय जनता पार्टी, जिला दतिया की वर्तमान संगठनात्मक संरचना तत्काल प्रभाव से भंग की जाती है। इसके फलस्वरूप जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं विभागों सहित समस्त जिला संगठन की वर्तमान संगठनात्मक इकाइयाँ तत्काल प्रभाव से पदमुक्त की जाती है।

Attachment
PDF
Disciplinary action Datia Letter Dt 4-8-2026
Preview

6 हजार से ज्यादा वोटों से दतिया में हारी भाजपा

बता दें कि, मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए। चुनाव में कांग्रेस ने अपनी सीट बरकरार रखते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा राजनीतिक झटका दिया।

यह भी पढ़ें: देश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव

कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 6,025 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। यह परिणाम इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि भाजपा ने इस सीट पर पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के स्थान पर नए चेहरे आशुतोष तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन पार्टी को जीत नहीं मिल सकी।

Navbharat Live
navbharatlive.com