Madhya Pradesh News: भोपाल के होटल में ‘लव जिहाद’ का शक, युवक के चेहरे पर पोता गोबर और स्याही
Bhopal News: भोपाल के गोविंदपुरा में कथित लव जिहाद को लेकर बवाल, युवक के साथ मारपीट कर चेहरे पर पोता गया गोबर। युवती ने युवक का किया बचाव और कार्रवाई से किया इनकार।
- Written By: सजल रघुवंशी
प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Inter-Religion Couple Case Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कथित लव जिहाद को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के एक होटल में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब कुछ लोगों ने एक युवक पर संदेह जताते हुए उसके साथ मारपीट कर दी।
आरोप है कि हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने युवक के चेहरे पर गोबर लगाया और स्याही पोत दी। वहीं, युवती ने स्पष्ट कहा कि वह अपनी इच्छा से युवक के साथ होटल पहुंची थी।
युवक के चेहरे पर पोता गया गोबर
गोविंदपुरा थाना क्षेत्र का यह मामला है। जानकारी के मुताबिक, हिंदू संगठन से जुड़े कुछ कार्यकर्ता गोविंदपुरा स्थित एक होटल में पहुंचे, जहां उन्होंने धर्म विशेष के युवक के साथ मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद युवक के चेहरे पर स्याही और गोबर भी लगाया गया। बताया जा रहा है कि संगठन के लोगों को सूचना मिली थी कि होटल में एक हिंदू युवती और दूसरे धर्म का युवक ठहरे हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फूड टेस्टिंग के नाम पर सिर्फ कलर नापती दिखी शासकीय टेस्टिंग वैन, HAVMOR की आइसक्रीम जांच में ‘फेल’!
उज्जैन में किसानों का महासंग्राम! पुलिस ने किया लाठीचार्ज; अशोक जाट के जिलाबदर आदेश पर भड़का समाज
5 साल का इंतजार और अब भी बेरोजगार! नियुक्ति के लिए सड़कों पर उतरे संगीत-नृत्य शिक्षक; DPI आयुक्त ने मोड़ा मुंह
95 हजार पाउंड का लालच, मुंबई एयरपोर्ट के नाम से फर्जी कॉल; ग्वालियर में साइबर ठगों ने ऐसे लूटे 1.23 लाख रुपये
जहांगीराबाद का रहने वाला है युवक
बता दें कि, बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता होटल पहुंच गए और युवक-युवती को कमरे से बाहर ले आए। वहां मौजूद लोगों ने इस मामले को कथित लव जिहाद से जोड़ते हुए हंगामा और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान युवक के साथ मारपीट की गई और उसे अर्धनग्न अवस्था में घसीटा भी गया। मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि युवक भोपाल के जहांगीराबाद इलाके का निवासी है, जबकि युवती अयोध्यानगर क्षेत्र की रहने वाली है।
5 साल से साथ हैं युवक-युवती
घटना की जानकारी मिलते ही गोविंदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को सुरक्षित थाने ले गई। बताया जा रहा है कि दोनों करीब दो घंटे पहले ही होटल में ठहरे थे। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह पिछले लगभग पांच वर्षों से युवक के साथ रिश्ते में है। उसने साफ कहा कि उसके साथ किसी तरह की जबरदस्ती, दुष्कर्म या गलत व्यवहार नहीं हुआ।
यह भी पढें: भ्रष्टाचार और कुपोषण पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष, जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना; जानें क्या कहा
युवक पर कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती युवती
युवती ने कहा कि वह युवक के खिलाफ किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहती। उसने बताया कि जिस स्थान पर वह रह रही है, वहां बाहरी लोगों के आने पर प्रतिबंध है इसलिए दोनों मिलने के लिए होटल पहुंचे थे। वहीं भोपाल पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि युवक पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और चोरी समेत आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज बताए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ मामलों की सुनवाई फिलहाल अदालत में चल रही है।
