- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha Love Jihad Case Protest Bajrang Dal Demand Action
Love Jihad: सोशल मीडिया संपर्क के जरिए नाबालिग के धर्मांतरण और शोषण का आरोप; वर्धा का मामला चर्चा में
Love Jihad Case: वर्धा में एक नाबालिग किशोरी से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर कथित शोषण और धर्म परिवर्तन के दबाव का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
- Written By: केतकी मोडक

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल - मीडिया)
Love Jihad Case In Wardha: देश और राज्य के विभिन्न हिस्सों की तरह अब वर्धा जिले में भी लव जिहाद का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के विदर्भ प्रांत अध्यक्ष संतोषसिंह ठाकुर ने एक पत्र परिषद के माध्यम से प्रशासन पर दबाव बनाया है कि इस प्रकरण में गहराई से जांच की जाए। आरोप है कि एक नाबालिग किशोरी को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेम जाल में फंसाया गया और उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाया गया। स्थानीय श्री राम मंदिर में आयोजित इस बैठक में कई संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क और शोषण का आरोप
संतोषसिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी रेहान फारुख अली ने 4 सितंबर 2025 से 27 अप्रैल 2026 के दौरान पीड़िता से इंस्टाग्राम और फोन के माध्यम से संपर्क बनाए रखा। आरोप है कि इस दौरान उसने पीड़िता को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वर्धा पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 29 अप्रैल को आरोपी को हिरासत में लिया है और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है। बजरंग दल का दावा है कि आरोपी के मोबाइल संपर्कों से पता चला है कि वह चार अन्य युवतियों के भी संपर्क में था, जिसकी जांच होनी चाहिए।
पीड़िता का ब्रेनवॉश और धर्मांतरण की कोशिश
पत्र परिषद में अंतरराष्ट्रीय दुर्गाशक्ति परिषद की विदर्भ प्रांत अध्यक्ष शीतल बघेल ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने पीड़िता का इस कदर ब्रेनवॉश किया है कि वह अरबी भाषा में नमाज पढ़ने लगी है। पीड़िता ने ऑनलाइन बुर्का भी मंगवाया था और उसके मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बरामद हुए हैं। फिलहाल पीड़िता की स्थिति को देखते हुए उसका विशेषज्ञों द्वारा समुपदेशन किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
पॉश एक्ट का जीरो अनुपालन, एनसीडब्ल्यू टीम ने टीसीएस की नासिक इकाई में गंभीर खामियों का खुलासा किया
‘राहुल गांधी इसीलिए परेशान हैं…’, रामदास आठवले का बड़ा बयान, पीएम मोदी की कम सोना खरीदने सलाह पर कही ये बात
रुपाली चाकणकर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! अशोक खरात केस में ED की एंट्री से मचेगा हड़कंप
मुंबई पर मंडराया जल संकट: 15 मई से पूरे महानगर में 10% पानी की कटौती लागू
यह भी पढ़ें:- मीरा-भाईंदर में शिवाजी महाराज प्रतिमा को लेकर राजनीति गरमाई, प्रताप सरनाईक ने प्रशासन को दी चेतावनी
सतर्कता के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल ने जिला स्तर पर विशेष टीम का गठन किया है। राजसम्राट बघेल ने बताया कि लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे मामलों को रोकने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। संगठन ने अपील की है कि यदि कहीं भी ऐसी संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दें, तो तुरंत उनसे संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पत्र परिषद में अखिल आर्यवत संघ के श्याम देशपांडे सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
Wardha love jihad case protest bajrang dal demand action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Madhya Pradesh News: भोपाल के होटल में ‘लव जिहाद’ का शक, युवक के चेहरे पर पोता गोबर और स्याही
May 11, 2026 | 06:46 PMT20 World Cup के लिए स्क्वॉड का ऐलान, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी की चमकी किस्मत, अब इस टीम से खेलेगा वर्ल्ड कप
May 11, 2026 | 06:41 PMपॉश एक्ट का जीरो अनुपालन, एनसीडब्ल्यू टीम ने टीसीएस की नासिक इकाई में गंभीर खामियों का खुलासा किया
May 11, 2026 | 06:33 PMHPSCB Junior Clerk Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए बैंक में नौकरी का मौका, जल्द शुरू होंगे आवेदन
May 11, 2026 | 06:32 PM‘राहुल गांधी इसीलिए परेशान हैं…’, रामदास आठवले का बड़ा बयान, पीएम मोदी की कम सोना खरीदने सलाह पर कही ये बात
May 11, 2026 | 06:27 PMमहाराष्ट्र में आसमान से बरस रही आग; लू की चपेट में आने से 6 की मौत, विदर्भ में 350 से ज्यादा बीमार
May 11, 2026 | 06:23 PMदेश में कितने दिनों का तेल-गैस बचा है? PM मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग, बताया प्लान
May 11, 2026 | 06:21 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM












