Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रचना टॉवर में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से हुआ हादसा; दमकलकर्मियों ने काबू में किए हालात

Rachna Tower Fire: भोपाल के रचना टॉवर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पार्किंग में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद स्कूटी में भीषण आग लग गई।

  • Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 25, 2026 | 04:55 PM

रचना टॉवर में लगी भीषण आग (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Electric Scooty Battery Blast At Rachna Tower Bhopal: भोपाल के रचना टॉवर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पार्किंग में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद स्कूटी में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने से पहले करीब सात बार तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना के बाद लोग तुरंत पार्किंग से बाहर भागने लगे। आग तेजी से फैलने के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल देखा गया।

आग की चपेट में आई कार और बाइक

कुछ ही देर में आग ने पार्किंग में खड़े कई चार पहिया वाहनों और बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज लपटों के कारण कई वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना के दौरान मौके से कई फीट ऊंचा काला धुआं उठता दिखाई दिया, जिसे दूर से भी देखा जा सकता था। आग फैलते ही टॉवर में रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। घबराए लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए और परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल दमकल और प्रशासन को दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

Jabalpur News: मसाले को समझा ड्रग्स, स्कैनर की गलती से 57 दिन जेल काटने वाले अजय सिंह को 16 साल बाद मिला न्याय

Jabalpur News: निसर्ग रिसोर्ट के स्वीमिंग पूल की स्लाइड में करंट की वजह से युवक की मौत; पुलिस ने बंद कराया पूल

MP News: राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य देवरी इको सेंटर में हुई हैचिंग, 200 अंडों में से 70 घड़ियाल बच्चे बाहर निकले

सीहोर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में 4 बार बढ़े दाम; आम जनता में भारी आक्रोश

मौके पर पा लिया गया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया। आग बुझाने के दौरान पूरे इलाके को सुरक्षा के लिहाज से खाली कराया गया। फिलहाल प्रशासन और पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हैं। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में हुए ब्लास्ट के कारण आग भड़की, जिसने देखते ही देखते आसपास खड़े वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें: Jabalpur News: मसाले को समझा ड्रग्स, स्कैनर की गलती से 57 दिन जेल काटने वाले अजय सिंह को 16 साल बाद मिला न्याय

लोगों ने भी की आग बुझाने की कोशिश

आग लगते ही वहां मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन तेज लपटों और धुएं के कारण हालात तेजी से बिगड़ते चले गए। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि लोग उस पर काबू नहीं पा सके। स्थिति गंभीर होते देख तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक चले रेस्क्यू व राहत अभियान के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के अन्य हिस्सों में फैलने से रोका जा सका।

Electric scooty battery blast at rachna tower massive fire

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 04:54 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.