Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चयन के बाद भी नियुक्ति का इंतजार, भोपाल में सड़क पर उतरे संगीत-नृत्य के शिक्षक; जयवर्धन सिंह का मिला साथ

Selected Art Teachers Appointment Delay: भोपाल में DPI के बाहर चयनित कला शिक्षकों ने ढपली बजाकर प्रदर्शन किया, इस दौरान जयवर्धन सिंह ने प्रदर्शनकारियों से इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की बात कही।

  • Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 01, 2026 | 04:11 PM

डीपीआई के बाहर प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

DPI Bhopal Teacher Protest: राजधानी भोपाल में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के बाहर सोमवार को शिक्षक भर्ती 2023 के चयनित नृत्य और गायन शिक्षकों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। नियुक्ति में हो रही देरी के खिलाफ शिक्षक ढपली बजाकर, गीत गाकर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी पीड़ा जाहिर करते नजर आए।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया 2023 में शुरू हुई थी लेकिन चयनित होने के बावजूद अब तक नियुक्ति नहीं मिली है। दिसंबर 2025 से वे लगातार नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। शिक्षकों ने कहा कि लंबे इंतजार के कारण वे आर्थिक, सामाजिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

प्रदर्शन में शामिल महिला शिक्षकों ने क्या कहा?

प्रदर्शन में शामिल महिला शिक्षकों ने बताया कि नौकरी नहीं मिलने के कारण परिवार की ओर से शादी का दबाव बढ़ रहा है। वहीं एक दिव्यांग महिला शिक्षक ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि कठिन संघर्ष के बाद चयन हुआ, लेकिन नियुक्ति नहीं मिलने से भविष्य अनिश्चित बना हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर कमलनाथ का भाजपा सरकार पर हमला, महंगाई को बताया जनता पर चौतरफा वार

‘मिट्टी बचेगी तो खेती बचेगी’, शिवराज सिंह चौहान ने किया खेत बचाओ अभियान का शंखनाद; किसानों को दिया बड़ा संदेश

भोपाल की DIG सिमाला प्रसाद फिर दिखेंगी सिल्वर स्क्रीन पर, ‘द नर्मदा स्टोरी’ में निभाई अहम भूमिका, ट्रेलर रिलीज

MP Transfer Policy 6: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 1 जून से शुरू हुई ट्रांसफर प्रक्रिया

ढपली बजाते हुए प्रदर्शनकारियों ने गाए गीत

विरोध प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने ढपली बजाते हुए गीत गाए “आयुक्त महोदय, मन बहुत ही घबरात है, बेरोजगारी खायें जात है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश सरकार एक छोटी सी नियुक्ति प्रक्रिया को वर्षों तक खींच रही है। इस बीच पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह भी प्रदर्शन स्थल पहुंचे और शिक्षकों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों की मांग पूरी तरह जायज है और सरकार को तत्काल नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।

कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाएगी- जयवर्धन सिंह

कांग्रेस पार्टी के नेता जयवर्धन सिंह ने कहा कि अधिकारियों की ओर से शिक्षकों को 1 जुलाई तक नियुक्ति देने का आश्वासन दिया गया है। अगर तय समय सीमा तक नियुक्ति नहीं दी जाती है तो कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी।

यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर कमलनाथ का भाजपा सरकार पर हमला, महंगाई को बताया जनता पर चौतरफा वार

युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय- जयवर्धन सिंह

जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी नियुक्ति में हो रही देरी युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। कांग्रेस इस लड़ाई में शिक्षकों के साथ खड़ी है और उनकी आवाज को सदन तक पहुंचाएगी। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने भी स्पष्ट किया कि यदि जल्द नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए गए तो उनका आंदोलन आगे और तेज किया जाएगा।

Dpi bhopal teacher protest selected art teachers appointment delay

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 04:11 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.