Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP News: राज्य सेवा से IPS में पदोन्नति के लिए 25 जून को DPC; IAS पदोन्नति प्रक्रिया अभी लंबित

Madhya Pradesh Administration News: मध्य प्रदेश में 9 आईपीएस पदों के लिए 25 जून को भोपाल में होगी डीपीसी, 27 अफसरों के नामों पर विचार, लोकायुक्त रिपोर्ट के कारण आईएएस प्रमोशन अटका।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 21, 2026 | 07:25 PM

आईपीएस प्रमोशन एमपी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Promotion Of Police Officers MP: मध्य प्रदेश में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति देने की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। गृह विभाग द्वारा इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है और विभागीय पदोन्नति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 25 जून को भोपाल में आयोजित की जाएगी।

इस वर्ष आईपीएस संवर्ग में नियुक्ति के लिए कुल 9 पद उपलब्ध हैं। नियमों के अनुसार, एक पद के विरुद्ध तीन अधिकारियों के नाम का पैनल संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजा गया है, जिसमें कुल 27 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

यह हैं प्रमुख नाम

बता दें कि इन प्रमुख नामों में 1997 बैच के सीताराम और अमृत मीणा, तथा 1998 बैच के निमिषा पांडेय, राजेश मिश्रा, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा सोनी, सुमन गुर्जर, संदीप मिश्रा, सब्यसाची सर्राफ, समर वर्मा और सत्येन्द्र सिंह तोमर सहित कुल 27 अधिकारी शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘किराया समय पर नहीं देते…’, वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के नोटिस के बाद आया जीतू पटवारी का बयान; कही बड़ी बात

सीहोर में ‘चड्डीधारी गैंग’ की दहशत, दो मकानों से लाखों की चोरी; पूर्व नपाध्यक्ष के भाई के घर को भी नहीं छोड़ा

सीहोर में अवैध संबंधों के शक में युवक की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या, इलाके में दहशत; जानें पूरा मामला

नीमच के जावद में भारी तनाव; अस्पताल लोकार्पण में पहुंचे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को ग्रामीणों ने घेरा

विभागीय जांच और ‘बंद लिफाफे’ की चर्चा

सूत्रों के अनुसार, कुछ अधिकारियों के मामले में ‘बंद लिफाफा’ (सीलबंद प्रक्रिया) अपनाई जा सकती है। अमृत मीणा इनके जाति प्रमाण पत्र का मामला विचाराधीन है। राजेश मिश्रा इनके विरुद्ध विभागीय जांच चल रही है। इन विवादों के कारण इनकी पदोन्नति पर संशय बना हुआ है।

आईएएस पदोन्नति में देरी, लोकायुक्त रिपोर्ट का इंतजार

वहीं दूसरी ओर, राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा  में पदोन्नति की राह में रुकावटें आ गई हैं। इस संवर्ग में नियुक्ति के लिए 13 पद रिक्त हैं, लेकिन लोकायुक्त संगठन से आवश्यक प्रतिवेदन प्राप्त न होने के कारण अब तक प्रस्ताव ही नहीं भेजा जा सका है। वर्तमान में प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुमोदन के लिए भेजा गया है। इसमें कुल 39 नाम प्रस्तावित किए जाने की योजना है।

आयु सीमा बनी बाधा

पदोन्नति प्रक्रिया में कई अधिकारी आयु सीमा के कारण दौड़ से बाहर हो गए हैं। निर्धारित आयु सीमा 56 वर्ष से अधिक होने के कारण 1999 बैच के जयेंद्र विजयवत और मनोज मालवीय पदोन्नति की पात्रता सूची से बाहर हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: सीहोर में ‘चड्डीधारी गैंग’ की दहशत, दो मकानों से लाखों की चोरी; पूर्व नपाध्यक्ष के भाई के घर को भी नहीं छोड़ा

वहीं, 2007 बैच के कई अन्य अधिकारियों जैसे मिनिषा पांडे, इला तिवारी, नीता राठौर, शैलेंद्र सिंह सोलंकी, रानी पासी, रंजना देवड़ा, माधवी नागेंद्र, वर्षा सोलंकी, प्रियंका गोयल, अभिषेक दुबे, नरोत्तम प्रसाद भार्गव, निधि सिंह राजपूत, निमिषा जायसवाल और संदीप सोनी के सेवा अभिलेखों की गहन समीक्षा की जाएगी। डीपीसी की इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाणा के साथ एक वरिष्ठ आईएएस और एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी शामिल होंगे।

Departmental promotion committee for ips promotion scheduled june 25

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 07:25 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • MP Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.