Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ISI के जाल में MP के तीन युवक! दिल्ली के ऐतिहासिक मंदिर और सैन्य कैंप को दहलाने की थी साजिश; ऐसे हुआ खुलासा

Madhya Pradesh News: दिल्ली पुलिस ने ISI से संबंध होने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह तीनों एक ऐतिहासिक मंदिर, ढाबे और सैन्य कैंप को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 10, 2026 | 05:43 PM

आईएसआई लिंक के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ISI Link MP Youths Arrested: दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (ISI) से संबंध होने के आरोप में मध्य प्रदेश के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे स्थित एक ढाबे और हरियाणा के सैन्य कैंप को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।

गिरफ्तार युवकों की पहचान टीकमगढ़ जिले के नेगुवां (पृथ्वीपुर थाना) निवासी अनमोल राय (24), ग्वालियर के डबरा निवासी राजवीर (21) और विवेक बंजारा (19) के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने तीनों को उनके गांव से हिरासत में लेकर अपने साथ दिल्ली रवाना किया।

संदिग्ध नंबरों पर बात किए जाने की हुई पुष्टि

एसपी स्पेशल सेल दिल्ली पीएस कुशवाहा ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से जुड़े हैं। जांच में उनके मोबाइल फोन की ऑडियो और वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग में संदिग्ध नंबरों से संपर्क के संकेत मिले हैं। साथ ही, सोशल मीडिया के जरिए संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें पाकिस्तान भेजे जाने की भी पुष्टि हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

दूसरी बार कूनो से भागा केएपी-2, रणथंभौर के टाइगरों के इलाके में दी दस्तक; वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

इंदौर में मदर्स डे पर दर्दनाक हादसा, पानी के टैंकर ने मारी टक्कर बेटे की आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम

5 से 15% ब्याज और एटीएम पर कब्जा! सुनील अरोरा के काले कारोबार का खुलासा; आदिवासियों की जमीनें थी निशाने पर!

‘देर रात से सुबह तक पीटा…’, सागर में शराब माफियाओं का कहर! मरने से पहले सूरज ने खोले राज; 2 युवकों की मौत

तीनों आरोपी दिल्ली में करते थे मजदूरी

जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से कई संदिग्ध ई-मेल भी बरामद हुए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आतंकी साजिश से जुड़े रहने के बदले आरोपियों को क्या लाभ या रकम मिली थी। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि यह तीनों पहले दिल्ली में मजदूरी का काम भी कर चुके हैं।

सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान भेजते थे तस्वीरें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ‘गैंग बस्ट ऑपरेशन 2.0’ के तहत अलग-अलग राज्यों से शाहजाद भट्टी मॉड्यूल से जुड़े 9 संदिग्ध ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों को जानकारी मिली कि आरोपियों में शामिल एक युवक ने दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर की रेकी की थी।

यह भी पढ़ें: इंदौर में मदर्स डे पर दर्दनाक हादसा, पानी के टैंकर ने मारी टक्कर बेटे की आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम

जांच में सामने आया कि मंदिर परिसर की तस्वीरें सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेजी गई थीं। एजेंसियों के मुताबिक, मॉड्यूल की साजिश मंदिर में तैनात पुलिस और अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाकर फायरिंग के जरिए दहशत फैलाने की थी।

Delhi police arrested mp youths isi link terror conspiracy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 05:07 PM

Topics:  

  • Delhi Police
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.