Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RGPV Bhopal News: MP में नाम बदलने की राजनीति पर घमासान: RGPV को 3 हिस्सों में बांटने की तैयारी,भड़की कांग्रेस

MP Government RGPV Split: कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर सरकार को घेरते हुए कई आरोप लगाए।

  • Written By: सुधीर दंडोतिया
Updated On: May 16, 2026 | 04:02 PM

उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा , सोर्स: सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Congress Protest On RGPV Name Change: मध्यप्रदेश सरकार राजीव गांधी प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय का नाम बदलने जा रही है और इसे तीन हिस्सों में बाँटने जा रही है, इसमें भोपाल इकाई का नाम मध्य भारत प्रोद्योगिकी विश्व विद्यालय, उज्जैन इकाई का नाम मालवा प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय और जबलपुर इकाई का नाम महाकौशल प्रोद्योगिकी विश्व विद्यालय होगा

खबर के मुताबिक सीएम डॉ मोहन यादव ने कल शुक्रवार प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, अब ये मंजूरी के लिए कैबिनेट में जायेगा ।

RGPV का नाम बदलने की चर्चा के बीच भड़की कांग्रेस

इस खबर के सामने आते ही कांग्रेस भड़क गई है, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसपर रिएक्शन दिया है उन्होंने X पर लिखा- भाजपा इतिहास मिटाने की राजनीति कर सकती है, लेकिन देश राजीव गांधी के योगदान को कभी नहीं भूल सकता। जिन राजीव गांधी ने भारत में तकनीकी क्रांति की नींव रखी, जिस दूरदृष्टि ने कंप्यूटर, टेलीकॉम और आधुनिक शिक्षा के रास्ते भारत के युवाओं के लिए खोले, आज उन्हीं राजीव गांधी का नाम मिटाने में भाजपा सरकार अपनी पूरी ताकत लगा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

महाकाल के दर पर पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भक्ति में लीन नजर आए प्लेयर्स, भक्तों के साथ खिंचवाई फोटो

2 महीने तक कोमा में रहने के बाद 7 साल के बच्चे की मौत, टीचर पर स्केल से पीटने का आरोप

MP Minister Convoy : सादगी के दावों की उड़ीं धज्जियां,दमोह में मंत्री इंदर सिंह परमार के काफिले पर उठे सवाल

भोपाल में महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल महंगाई के खिलाफ निकाला ‘धक्का मार्च’

भाजपा को राजीव गांधी से इतनी परेशानी क्यों है?

उमंग सिंघार ने कहा- भोपाल की आरजीपीवी यूनिवर्सिटी का नाम बदलना सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि भाजपा की वही पुरानी राजनीति है, काम कम, नाम बदलो ज़्यादा। सवाल यह है कि आखिर भाजपा को राजीव गांधी से इतनी परेशानी क्यों है? क्या इसलिए कि देश के डिजिटल और तकनीकी भारत की बुनियाद कांग्रेस सरकारों ने रखी थी? क्या इसलिए कि आज जिस IT और टेक्नोलॉजी इंडिया पर भाजपा श्रेय लेने की कोशिश करती है, उसकी शुरुआत राजीव गांधी जी के विज़न से हुई थी?

यह भी पढ़ें : भोपाल में महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल महंगाई के खिलाफ निकाला ‘धक्का मार्च’

सरकार का फोकस सिर्फ नाम बदलने पर

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- 22 साल से मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है, शिक्षा व्यवस्था बदहाल, विश्वविद्यालय संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं, युवाओं को रोजगार नहीं… लेकिन सरकार का फोकस सिर्फ नाम बदलने पर है। नाम बदलने से न यूनिवर्सिटी बेहतर होगी, न युवाओं को नौकरी मिलेगी, न शिक्षा की गुणवत्ता सुधरेगी।

प्रिय मुख्यमंत्री जी,
भाजपा इतिहास मिटाने की राजनीति कर सकती है, लेकिन देश राजीव गांधी जी के योगदान को कभी नहीं भूल सकता।
जिन राजीव गांधी जी ने भारत में तकनीकी क्रांति की नींव रखी…
जिस दूरदृष्टि ने कंप्यूटर, टेलीकॉम और आधुनिक शिक्षा के रास्ते भारत के युवाओं के लिए खोले…आज…
— Umang Singhar (@UmangSinghar) May 16, 2026

कांग्रेस कर सकती है आंदोलन

मध्य प्रदेश में तकनीकी शिक्षा संचालित करने वाली यूनिवर्सिटी RGPV से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम हटाये जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई है, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसे लेकर राज्य सरकार को घेरा है और गंभीर आरोप लगाये हैं। कांग्रेस सरकार के इस फैसले के खिलाफ आंदोलन का मन बना रही है।

Congress protest mohan yadav govt rgpv split news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2026 | 04:00 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Congress
  • Madhya Pradesh
  • Umang Singhar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.