Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाकाल के दर पर पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भक्ति में लीन नजर आए प्लेयर्स, भक्तों के साथ खिंचवाई फोटो

Indian Women Cricket Team Visit Mahakal Temple: भारतीय महिला क्रिकेट टीम महाकाल मंदिर पहुंची। प्लेयर्स ने भस्म आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। सभी प्लेयर्स भक्ति में लीन दिखाई दिए।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 16, 2026 | 03:53 PM

मंदिर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Women Cricket Team Ujjain Visit: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत अन्य खिलाड़ियों ने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और देश की सफलता एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

जानकारी के अनुसार भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सुबह करीब 3 बजे मंदिर पहुंचे। इस दौरान टीम के कोचिंग स्टाफ और सहयोगी सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने मंदिर की पारंपरिक व्यवस्था के तहत भस्म आरती में हिस्सा लिया और करीब दो घंटे तक धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल रहीं।

भक्ति में लीन नजर आई टीम

भस्म आरती के दौरान महिला खिलाड़ी पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं। आरती के बाद सभी खिलाड़ियों ने नंदी हॉल में विधि-विधान से पूजन-अभिषेक किया और नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं भी कहीं। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सम्बंधित ख़बरें

RGPV Bhopal News: MP में नाम बदलने की राजनीति पर घमासान: RGPV को 3 हिस्सों में बांटने की तैयारी,भड़की कांग्रेस

2 महीने तक कोमा में रहने के बाद 7 साल के बच्चे की मौत, टीचर पर स्केल से पीटने का आरोप

MP Minister Convoy : सादगी के दावों की उड़ीं धज्जियां,दमोह में मंत्री इंदर सिंह परमार के काफिले पर उठे सवाल

भोपाल में महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल महंगाई के खिलाफ निकाला ‘धक्का मार्च’

Ujjain, Madhya Pradesh: Indian Women’s Cricket Team, led by Captain Harmanpreet Kaur, visited Shri Mahakaleshwar Temple in Ujjain ahead of the T20 World Cup. The team attended Bhasma Aarti, performed rituals, and offered prayers for victory. Players sought blessings during the… pic.twitter.com/qgxulTZ2oN — IANS (@ians_india) May 16, 2026

भक्तों के साथ खिंचवाई फोटो

टीम के साथ प्रवीण शर्मा, अमोल मुजुमदार, अरुंधति, शेर सिंह, अनिरुद्ध, भारती, साल्वी, श्रेयंका, रेणुका, राखी, हरमनप्रीत कौर, नंदिनी, पूर्वा, यस्तिका, शैफाली, दीप्ति, ममता, राधा और अन्य खिलाड़ी एवं सहयोगी सदस्य भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में खिलाड़ियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। कई भक्तों ने खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

ये भी पढ़ें : दिग्विजय सिंह बोले- ‘मैं घोर सनातनी हूं’, बीजेपी विधायक उषा ठाकुर से हुई शालीन बहस

महिला क्रिकेट टीम का सम्मान

भस्म आरती के समापन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम का स्वागत और सम्मान किया गया। मंदिर समिति ने खिलाड़ियों को प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट किए।

Indian women cricket team mahakal bhasma aarti harmanpreet kaur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2026 | 03:44 PM

Topics:  

  • Indian Women's Cricket Team
  • Madhya Pradesh
  • Ujjain News
  • Ujjain Temple

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.