जब अचानक हमीदिया अस्पताल पहुंचे CM मोहन यादव, मरीजों से लिया फीडबैक, गैरहाजिर डॉक्टर और स्टाफ पर होगी कार्रवाई

CM Mohan Yadav News: रविवार रात 9 बजे अचानक भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचे सीएम मोहन यादव, इमरजेंसी व सर्जरी वार्ड का लिया जायजा, गैरहाजिर डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश।
CM Mohan Yadav Hamidia Hospital Visit
सीएम मोहन यादव का हमीदिया अस्पताल का अचौक निरिक्षण (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • सीएम मोहन यादव ने रविवार रात को किया हमीदिया अस्पताल का औचक निरीक्षण।

  • मुख्यमंत्री के अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रबंधन में मची हलचल।

  • इमरजेंसी और सर्जरी वार्ड की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

CM Mohan Yadav Hamidia Hospital Visit: मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित हमीदिया अस्पताल में अचानक सीएम मोहन यादव पहुंचे। रात करीब 9 बजे हुए इस औचक निरीक्षण से

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव रविवार रात अचानक भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंच गए। रात करीब 9 बजे हुए इस औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रबंधन में हलचल मच गई। इस निरीक्षण में सीएम मोहन यादव ने इमरजेंसी और सर्जरी वार्ड की व्यवस्थाएं देखीं।

मरीजों से बातचीत कर लिया इलाज का फीडबैक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मरीजों से बातचीत की और उनसे डायरेक्ट फीडबैक भी लिया। साथ ही उन्होंने अस्पताल का अटेंडेंस रजिस्टर भी चेक किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों के मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इमरजेंसी से सर्जरी वार्ड तक पहुंचे सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव सबसे पहले हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी विभाग पहुंचे। यहां पर उन्होंने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और इलाज की व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद वह अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर मौजूद सर्जरी वार्ड क्रमांक-5 पहुंचे। यहां भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और इलाज के बारे में पूछा।

CM Mohan Yadav Hamidia Hospital Visit
Bhopal Ijtema के चलते रेलवे स्टेशन पर किए गए बड़े बदलाव, 800 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग 7 दिसंबर तक बंद

गैरहाजिर डॉक्टरों और स्टाफ पर होगी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान सीएम मोहन यादव ने हमीदिया अस्पताल का अटेंडेंस रजिस्टर चेक किया। जिसमें अनुपस्थित मिले डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों के मामले में उन्होंने नाराजगी जताई। सीएम ने कलेक्टर भोपाल और स्वास्थ्य आयुक्त को पूरे मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

"सभी मरीजों को मिले अस्पताल की बेहतर सुविधाएं"

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम में बदलाव की वजह से बीमारियों की आशंका बढ़ रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने मरीजों के इलाज के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में अधोसंरचना भी विकसित की गई है, जिसका लाभ सभी मरीजों को मिलना चाहिए।

CM Mohan Yadav Hamidia Hospital Visit
खंडवा में रामेश्वर शर्मा का कांग्रेस पर हमला, बोले- राहुल गांधी की राजनीति पार्टी को तहस नहस कर देगी