

राजधानी भोपाल के कीलनदेव टॉवर की 10वीं मंजिल पर लगी आग।
हादसे में राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानी नहीं हुई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर डिपारटमेंट की टीम आधे घंटे में पाया काबू।
Fire Breaks Out At Keelandev Tower Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास कीलनदेव टॉवर की 10वीं मंजिल पर आज यानी शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई।
राहत की बात यह रही की समय रहते दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
घटना की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि उनके पास यह जानकारी आई है कि आग लगने के वक्त उस फ्लैट में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। हालांकि राहत की बात यह रही कि फायर डिपारटमेंट की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और आधे घंटे के भीतर आग को बुझा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल की इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने टॉवर के 10वें फ्लोर पर फ्लैट तक पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फायर ऑफिसर ने बताया कि घटना के समय फ्लैट के अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था और न ही कोई वहां पर फंसा था। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।
इस मामले में प्रारंभिक जानकारी यह सामने आ रही है कि आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट हो सकता है। फ्लैट के अंदर धुआं देखकर पूरी बिलडिंग के लोगों में हड़कंप मच गया और आखिरकार आग बुझने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
इस घटना में दमकल विभाग की तुरंत कार्रवाई ने एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया।