Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा: सीएम मोहन यादव ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 1100 श्रद्धालु करेंगे दर्शन

Bhopal to Somnath Train: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा भोपाल से रवाना हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। भोपाल और उज्जैन से 1100 श्रद्धालुओं का दल सम्मिलित हुआ है।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 07, 2026 | 12:38 PM

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा रवाना करते CM , सोर्स : नवभारत

Follow Us
Close
Follow Us:

Somnath Swabhiman Yatra: मध्य प्रदेश से पहली बार ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ आज भोपाल से रवाना हुई। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन से 1100 श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री यादव ने प्लेटफार्म नंबर-1 सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के पहले जत्थे को रवाना किया। संस्कृति विभाग यह गौरवशाली यात्रा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत निकाल रहा है।

मध्यप्रदेश से पहली बार निकलने वाली इस विशेष यात्रा में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से 1,100 श्रद्धालुओं का दल सम्मिलित होगा। रेलगाड़ी ने भोपाल और उज्जैन रेलवे स्टेशनों से भी तीर्थयात्रियों को अपने साथ लेकर सोमनाथ की ओर प्रस्थान किया । इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु सोमनाथ की पावन धरा पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, दर्शन और आध्यात्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे।

यात्रा का उद्देश्य

‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का उद्देश्य देशभर के राज्यों के माध्यम से भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान, हजार वर्षों के संघर्ष और आस्था का स्मरण करना है। यह उत्सव राष्ट्र की गौरवमयी विरासत के उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य देशवासियों को उन हजार वर्षों के लंबे संघर्ष और आस्था की याद दिलाना है, जिसने विपरीत परिस्थितियों में भी भारतीय सांस्कृतिक ज्योति को बुझने नहीं दिया। सोमनाथ मंदिर, जो हमारे राष्ट्रीय गौरव और अडिग श्रद्धा का प्रतीक है, वहीं से इस पावन पर्व की प्रेरणा ली गई है जिससे भावी पीढ़ी अपनी विरासत पर गर्व कर सके।

सम्बंधित ख़बरें

मध्यप्रदेश का Textile सेक्टर में बड़ा लक्ष्य, 2030 तक 5 अरब डॉलर के निर्यात का टारगेट, 11 जिलों पर फोकस

कांग्रेस के चक्काजाम पर बरसे विश्वास सारंग, कहा- कांग्रेस का काम ही भ्रम की राजनीति करना है

‘सुशासन का है यह दौर, जिसका ओर है ना छोर’, निगम-मंडलों के अध्यक्षों से मुलाकात कर बोले सीएम मोहन यादव

कैलाश विजयवर्गीय पर बंगाल के केसों को लेकर गरमाई सियासत, आमने-सामने बीजेपी और कांग्रेस

11 मई, 2026 को होगा समापन

आयोजकों का मानना यह यात्रा प्रदेश की सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय भावना को और अधिक सशक्त करेगी। श्रद्धा और भक्ति के इस अनूठे संगम का समापन 11 मई, 2026 को होगा, जब यह दल सोमनाथ महादेव का आशीर्वाद और सांस्कृतिक गौरव की स्मृतियां लेकर वापस लौटेगा। यह यात्रा जन-जन के मन में स्वाभिमान और श्रद्धा का नया संचार करेगी।

गंगोत्री से गंगा सागर तक बिखर रहा आनंद

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हमारी सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर, रेल, पुल, पुलिया, सड़क, नगर, कारखाने के साथ-साथ सनातन संस्कृति को भी लेकर चल रही है। इस सनातन संस्कृति पर हमें गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी के मन में भी सनातन धर्म के साथ सबको लेकर चलने की भावना है। अयोध्या और मथुरा में जो आनंद आता है, वही आनंद पश्चिम बंगाल के काली घाट पर आता है। आज भगवान की दया से गंगोत्री से गंगा सागर तक आनंद बिखर रहा है। लोकतंत्र की नई बयार पूरे देश को उत्साह-उमंग से भर रही है।

दुनिया में चारों ओर खुशहाली हो

मुख्यमंत्री  यादव ने लोगों से कहा कि इस यात्रा के जरिए आपको बाबा सोमनाथ के दर्शन का लाभ मिलेगा। मेरी ओर से सभी यात्रियों को बधाई। वहीं, पास में चार पीठों में से एक द्वारका पीठ भी है। यहां भगवान कृष्ण ने लीलाएं कर हमारे हृदय में छवि बनाई। उन्होंने तीर्थयात्रियों से कहा कि आप बाबा सोमनाथ से आशीर्वाद लेना कि दुनिया में चारों ओर खुशहाली हो। यह सांस्कृतिक जागरण राष्ट्रीय एकता को और सुदृढ़ करे।

ये भी पढ़ें : ‘सुशासन का है यह दौर, जिसका ओर है ना छोर’, निगम-मंडलों के अध्यक्षों से मुलाकात कर बोले सीएम मोहन यादव

 देवलोक बनने से बदल जाती है अर्थव्यवस्था

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने धार्मिक स्थानों पर हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू की है। हमारी सरकार कई देवलोक बनवा रही है। महाकाल लोक बनने के बाद आर्थिक रूप से पूरा इको-सिस्टम बदल गया। साल 2022 से पहले उज्जैन में एक वर्ष में 25-30 हजार लोग आते थे, आज रोज डेढ़ लाख लोग दर्शन करने उज्जैन आ रहे हैं। इस तरह पूरा माहौल बदल रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के देवलोक बनने के बाद होटल वालों, ठेले वालों, ऑटो वालों, दुकान वालों के जीवन में बदलाव आता है।

Cm mohan yadav flags off first somnath swabhiman yatra from bhopal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2026 | 12:38 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News
  • Mahakal Temple
  • Somnath Temple
  • Ujjain News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.