नवभारत विशेष: यूपी में यादव वोट बैंक साधेंगे CM मोहन यादव? BJP का 'मोहनास्त्र' सपा के गढ़ में लगाएगा सेंध!

BJP Masterplan: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में यादव वोटर्स साधने के लिए भाजपा की नई रणनीति, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सीएम डॉ. मोहन यादव संभाल सकते हैं 70 सीटों पर प्रचार की कमान।
CM Mohan Yadav to campaign in Uttar Pradesh
सीएम मोहन यादव साधेंगे यूपी में यादव वोटबैंक(सोर्स- डिजाइन इमेज)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कीं।

  • यादव बहुल इलाकों में प्रचार की कमान सीएम मोहन यादव को सौंपने की तैयारी।

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 65 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर जनसभाएं कर सकते हैं मोहन यादव।

  • यूपी में यादव समुदाय की आबादी करीब ढाई करोड़ होने का अनुमान।

CM Mohan Yadav to campaign in Uttar Pradesh: देश की राजनीति की दिशा तय करने वाले सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए आगामी चुनावों को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का केंद्रीय संगठन उत्तर प्रदेश के जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधने के लिए एक विशेष रणनीति पर काम कर रहा है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पार्टी ने उत्तर प्रदेश के यादव बहुल क्षेत्रों में प्रचार की कमान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंपने की रूपरेखा तैयार की है।

यादव मतदाताओं की भूमिका और प्रचार का खाका

राजनीतिक आंकड़ों और विभिन्न रिपोर्टों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की लगभग 24 करोड़ की आबादी में यादव समुदाय की संख्या करीब ढाई करोड़ है, जो राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में 23 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी रखता है। पारंपरिक रूप से इस मतदाता वर्ग को समाजवादी पार्टी (सपा) और अखिलेश यादव का मुख्य आधार माना जाता रहा है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इस समीकरण में बदलाव लाने के उद्देश्य से डॉ. मोहन यादव की 65 से अधिक विधानसभा सीटों पर जनसभाएं और रैलियां आयोजित करने की योजना बना रहा है।

भाजपा की राष्ट्रीय ओबीसी रणनीति

भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि वर्तमान में देश भर में यादव समुदाय से आने वाले एकमात्र मुख्यमंत्री होने के नाते डॉ. मोहन यादव पार्टी के लिए एक प्रमुख चेहरा साबित हो सकते हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव इस समुदाय से आते हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर भूपेंद्र यादव, राव इंद्रजीत सिंह, नित्यानंद राय और अन्नपूर्णा देवी जैसे नेता सक्रिय हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इससे पहले बिहार, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के चुनावों में भी डॉ. मोहन यादव ने पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं के बीच प्रचार किया था, जिसके सकारात्मक परिणामों को देखते हुए अब उन्हें उत्तर प्रदेश में यह भूमिका दी जा रही है।

CM Mohan Yadav to campaign in Uttar Pradesh
भोपाल में शिवराज सिंह चौहान की माताजी का त्रयोदशी शांति भोज , देशभर के प्रमुख नेता देंगे श्रद्धांजलि

विपक्ष और राजनीतिक विश्लेषकों का दृष्टिकोण

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी की इस संभावित रणनीति पर विपक्षी दलों और राजनीतिक जानकारों की अलग राय है। कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति में अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की पकड़ यादव समुदाय के बीच काफी मजबूत और पुरानी है। विश्लेषकों के अनुसार, किसी अन्य राज्य के नेतृत्व को आगे कर सपा के पारंपरिक वोट बैंक को प्रभावित करना भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि स्थानीय मुद्दे और क्षेत्रीय नेतृत्व भी चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

CM Mohan Yadav to campaign in Uttar Pradesh
सीहोर में दिनदहाड़े रेत माफिया का आतंक, पनडुब्बियों और नावों से खनन का दावा, जिला प्रशासन मौन