राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ में ABVP को न्योता, NSUI बोली- छात्र हित किसी एक विचारधारा तक सीमित नहीं

Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए NSUI ने ABVP को न्योता दिया है। 19 सितंबर को इंदौर में शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
NSUI delegation inviting ABVP representatives
NSUI ने ABVP को दिया न्योताफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Chhatron Ki Goonj NSUI ABVP : भोपाल में NSUI के एक प्रतिनिधिमंडल ने ABVP के कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान NSUI नेताओं ने 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में ABVP पदाधिकारियों और छात्र प्रतिनिधियों को शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया।

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन 19 सितंबर को इंदौर में किया जाएगा। NSUI के मुताबिक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के युवाओं और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं की समस्याओं, छात्रवृत्ति, विश्वविद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं और छात्र अधिकारों जैसे विषयों को चर्चा में शामिल किया जाएगा।

NSUI बोली- छात्र मुद्दे किसी एक विचारधारा तक सीमित नहीं

NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि छात्र और युवा वर्ग से जुड़े विषय किसी एक संगठन या विचारधारा तक सीमित नहीं हैं। उनके मुताबिक ये मुद्दे प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य और अधिकारों से जुड़े हैं। ऐसे में अलग-अलग छात्र संगठनों के बीच संवाद और विद्यार्थियों के मुद्दों पर चर्चा लोकतांत्रिक छात्र राजनीति का हिस्सा है।

ABVP के छात्र प्रतिनिधियों से शामिल होने की अपील

NSUI जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने बताया कि ABVP पदाधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने संगठन के छात्र प्रतिनिधियों के साथ ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल हों। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के वास्तविक मुद्दों पर व्यापक चर्चा के लिए अलग-अलग छात्र संगठनों के विचार एक मंच पर सामने आना जरूरी है।

NSUI delegation inviting ABVP representatives
Ground Report: भोपाल में गरीबों का सवाल- साहब, घर कब मिलेगा? पैसे जमा कराने के 6 साल बाद भी आशियाने का इंतजार

शिक्षा और रोजगार समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

राहुल गांधी के कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाली दिक्कतों, छात्रवृत्ति और विश्वविद्यालयों की सुविधाओं पर भी चर्चा प्रस्तावित है। NSUI की ओर से इसे अलग-अलग छात्र संगठनों के बीच संवाद का अवसर बताया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com