बंगाल में जीत की ओर BJP, MP में जश्न का माहौल, रसगुल्ले की जगह झालमुड़ी खाकर कार्यकर्ता मना रहे जश्न
BJP Celebration After Bengal Election Result: बंगाल में BJP जीत की ओर बढ़ रही है। मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ता रसगुल्ले की जगह झालमुड़ी खाकर जश्न मना रहे हैं।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
जश्न मनाते वीडी शर्मा और कार्यकर्ता (फोटो सोर्स- नवभारत)
West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रिजल्ट की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। शुरुआती रुझानों से ही भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। रुझानों के बीच बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की सीमा पर भी अब हमारा भगवा तिरंगा लहराने जा रहा है।
सीएम मोहन यादव आज ग्वालियर जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन में शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की सीमा पर भी अब हमारा भगवा तिरंगा लहराने जा रहा है।
बीजेपी कार्यालय में बांटी गई झालमुड़ी
इधर, मध्य प्रदेश बीजेपी कार्यालय में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ झालमुड़ी खाकर जश्न मनाया। इंदौर बीजेपी ऑफिस में भी जीत का जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ता रसगुल्ले और बंगाली मिठाई बांट रहे हैं और आतिशबाजी की पूरी तैयारी कर ली है। कार्यालय पर ढोल के साथ कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब फतह के लिए BJP का महा-प्लान! अमृतसर से लुधियाना तक 3 दिन के दौरे पर रहेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
सागर में सांसद की होटल में युवक से मारपीट, 4 दिन बाद वायरल सीसीटीवी फुटेज से मचा हड़कंप; जानें पूरा मामला
उज्जैन प्रशासनिक संकुल में महा-मंथन! मनोहर लाल खट्टर और CM मोहन यादव ने ली प्रदेश स्तरीय बड़ी बैठक
अनूपपुर में EOW का बड़ा एक्शन, 30 हजार की रिश्वत लेते PHE के कार्यपालन यंत्री ट्रैप; जानें पूरा मामला
कैलाश विजयवर्गीय हुए भावुक
पिछली बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी के चुनाव प्रभारी रहे कैलाश विजयवर्गीय इस बार जीत के बाद भावुक नजर आए। विजयवर्गीय सहित मध्य प्रदेश के कई नेताओं पर पिछले चुनाव में कई मामले दर्ज किए गए थे। ऐसे में अब राज्य में बीजेपी की सरकार बनते देख इन नेताओं को राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।
ये भी पढ़ें: MP Nigam Mandal: महाकाल की नगरी में मंत्रियों का दरबार, निगम-मंडल में अकेले उज्जैन से 9 को मंत्री का दर्जा
देशभर की जनता बीजेपी के साथ: खंडेलवाल
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी को तो मंथन करना ही चाहिए। अब जनता द्वारा ममता बनर्जी को भी सिरे से नकार दिया गया है। देशभर की जनता बीजेपी के साथ है। एसआईआर और महिला आरक्षण बिल हमारी प्राथमिकता में है।
