भोपाल: यूसीसी पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान, बोले- ‘5 बीवी, 25 बच्चे हिंदुस्तान में नहीं चलेंगे’
Uniform Civil Code MP: बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने यूसीसी को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मोहन सरकार तैयारी कर चुकी है। राज्यसभा चुनाव, कमलनाथ और परिवहन सेवाओं पर भी उन्होंने बयान दिया है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा (फोटो सोर्स- नवभारत)
Rameshwar Sharma UCC Statement: भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में यूसीसी लागू करने को लेकर मोहन सरकार तैयारी कर चुकी है और इस दिशा में गंभीरता से काम किया जा रहा है।
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि देश में जनसंख्या असंतुलन एक गंभीर विषय है। उनका कहना था कि एक पक्ष की आबादी तेजी से बढ़ने से सामाजिक और जनसांख्यिकीय असंतुलन पैदा हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने ‘मुसलमानों का चश्मा पहन रखा है’ और उसे इस सोच से बाहर निकलना चाहिए। शर्मा ने कहा कि ‘5 बीवी, 25 बच्चे हिंदुस्तान में नहीं चलेंगे’ और सभी नागरिकों के लिए समान कानून होना चाहिए।
राज्यसभा चुनाव पर भी दिया बयान
राज्यसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा विधायक ने पार्टी की तैयारियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह तैयार है और जल्द ही बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे। मध्य प्रदेश से राज्यसभा जाने की अटकलों पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर भी टिप्पणी की।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
दिल्ली में राहुल, भोपाल में उमंग, NEET के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर; MP विधानसभा परिसर में दिया धरना
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, अमित शाह का सदन में बयान… PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी की 5 मांगें
वरिष्ठ नेताओं को हाशिए पर पहुंचाया
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में वर्तमान नेतृत्व के रहते कमलनाथ के राज्यसभा जाने की संभावना कम दिखाई देती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘जीतू पटवारी और राहुल गांधी के रहते कमलनाथ राज्यसभा जाएं, इसकी उम्मीद कम है।’ उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के राजनीतिक रास्ते बंद कर दिए गए हैं और पार्टी के युवा नेतृत्व ने उन्हें हाशिए पर पहुंचा दिया है।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में छिड़ा पोस्टर वार: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को दिखाया ‘पंचमुखी नाग’, आमने-सामने नेता
जनता को हर सुविधा देना सरकार का उद्देश्य
परिवहन सेवाओं को लेकर शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधाएं देना है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। सरकार ने पुनर्विचार कर परिवहन सेवाओं को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है और जल्द ही सभी आवश्यक सुविधाएं सड़कों पर दिखाई देंगी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में केंद्र सरकार का भी पूरा सहयोग मध्य प्रदेश सरकार को मिल रहा है।
