भोपाल में 18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत पर सवाल: 24 दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं, परिजन ने जताई हत्या की आशंका
Bhopal Suspicious Death Case: भोपाल के अशोका गार्डन में 18 वर्षीय छात्रा ख्याति जैन की संदिग्ध मौत के मामले में 24 दिन बाद भी FIR नहीं हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस पर आरोप लगाए हैं।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
ख्याति जैन (फोटो सोर्स- नवभारत)
Bhopal Khayati Jain Death Case: राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय छात्रा ख्याति जैन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत अब गंभीर सवालों के घेरे में है। घटना को 24 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है, जिससे परिजनों में नाराजगी और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
मृतका की मां वर्षा जैन लगातार थाने से लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय तक शिकायतें देकर बेटी की मौत की निष्पक्ष जांच और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रही हैं। वहीं पुलिस फिलहाल विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
आखिरी मैसेज और परिजनों के गंभीर आरोप
परिजनों के अनुसार छात्रा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। घटना से पहले उसका आखिरी मैसेज सामने आया है, जिसमें उसने लिखा था कि ‘मां आपने मेरी जान ले ही ली।’ इस मैसेज को लेकर मामले ने और गंभीर मोड़ ले लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
दिल्ली में राहुल, भोपाल में उमंग, NEET के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर; MP विधानसभा परिसर में दिया धरना
मध्य प्रदेश विधानसभा में भारी हंगामे के बीच UCC बिल पास; कांग्रेसी विधायकों ने जमकर की नारेबाजी
UCC पर सियासत तेज: उमंग सिंघार का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
मां ने लगाया हत्या का आरोप
मां वर्षा जैन का आरोप है कि पुलिस मामले को आत्महत्या के रूप में देखने की कोशिश कर रही है, जबकि घटनास्थल की परिस्थितियां और उपलब्ध सबूत हत्या की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने इस मामले की तुलना भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस से करते हुए कहा कि शुरुआती स्तर पर वहां भी कई सवाल उठे थे।
जांच पर उठ रहे सवाल
परिजनों का कहना है कि कई बार आवेदन देने के बावजूद पुलिस ने अब तक गंभीरता से कार्रवाई नहीं की है। उनका आरोप है कि घटना के समय छात्रा के साथ मौजूद रहे उसके बॉयफ्रेंड के बयान तक दर्ज नहीं किए गए हैं, जिससे जांच अधूरी दिखाई दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उठे सवाल
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई अहम तथ्य सामने आए हैं, जिनमें बताया गया है कि छात्रा ने मौत से लगभग 24 घंटे पहले भोजन नहीं किया था। इसके अलावा उसकी बाईं कलाई पर कट के दो निशान पाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पोस्टमॉर्टम के समय शव करीब 24 घंटे पुराना था। इन तथ्यों के आधार पर परिजन घटना को संदिग्ध मानते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : NEET पेपर लीक के सदमे में मध्य प्रदेश की बेटी ने नागपुर में की खुदकुशी, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
मां की गुहार
मां वर्षा जैन का कहना है कि वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक न तो एफआईआर दर्ज हुई है और न ही जांच में कोई ठोस प्रगति हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है ताकि छात्रा की मौत की असली वजह सामने आ सके।
