भोपाल से दिल्ली, मुंबई समेत 4 शहरों की फ्लाइट्स में कटौती, जून-जुलाई में यात्रियों को लगेगा झटका
Bhopal Flight Schedule Change: भोपाल से 4 जगहों के लिए जाने वाली फ्लाइट्स जून-जुलाई में कैंसिल रहेंगी। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए जाने वाली फ्लाइट्स के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।
- Written By: प्रीतेश जैन
भोपाल एयरपोर्ट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhopal Flight Cancellation: भोपाल से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जून और जुलाई में मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एयरलाइन कंपनियों ने ऑपरेशनल कारणों से भोपाल से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु रूट की कई फ्लाइट्स में अस्थायी कटौती और कुछ सेवाओं को बंद करने का फैसला किया है। इसका सीधा असर बिजनेस ट्रैवलर्स, छात्रों और नियमित यात्रियों पर पड़ेगा।
जानकारी के अनुसार, भोपाल से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 1 जुलाई से 31 जुलाई तक बंद रहेगी। वहीं भोपाल से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट 1 जून से 31 जुलाई तक कैंसिल रहेगी, हालांकि यह फ्लाइट 18 जून और 7 जुलाई को सीमित रूप से संचालित होगी।
1 से 15 जून तक हैदराबाद नहीं जाएगी इंडिगो फ्लाइट
इसी तरह भोपाल से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 1 जून से 15 जून तक पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं भोपाल से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान 17 जून से 24 अक्टूबर तक सप्ताह में केवल तीन दिन ही संचालित की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
नई तबादला नीति-2026: 15 जून के बाद जारी ट्रांसफर होंगे अमान्य, परफॉर्मेंस टारगेट न पूरा करने वालों पर सख्ती
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप, यात्री की नहीं बच सकी जान
ट्विशा शर्मा केस: जबलपुर से भोपाल लाया गया पति समर्थ सिंह, पुलिस आज कोर्ट में पेश कर मांगेगी रिमांड
15 से 25% तक बढ़ सकता है किराया
ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि फ्लाइट्स में कटौती के चलते सीटों की उपलब्धता घटेगी और हवाई किराए में 15 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। पहले से ही इन रूट्स पर मांग अधिक रहती है, ऐसे में अचानक यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी।
ये भी पढ़ें :नई तबादला नीति-2026: 15 जून के बाद जारी ट्रांसफर होंगे अमान्य, परफॉर्मेंस टारगेट न पूरा करने वालों पर सख्ती
किराया बढ़ेगा और यात्रियों को होगी असुविधा
भोपाल एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार यह बदलाव फिलहाल अस्थायी है, लेकिन यदि यह कटौती लंबे समय तक जारी रहती है तो आने वाले महीनों में अन्य रूट्स की उड़ानों पर भी असर पड़ सकता है। यात्रियों को सीमित विकल्पों के कारण पीक ट्रैवल डेज में ज्यादा किराया चुकाना पड़ सकता है। कुल मिलाकर जून और जुलाई का महीना भोपाल से यात्रा करने वालों के लिए महंगा और असुविधाजनक साबित हो सकता है।
