ट्विशा शर्मा केस: जबलपुर से भोपाल लाया गया पति समर्थ सिंह, पुलिस आज कोर्ट में पेश कर मांगेगी रिमांड
SSamarth Singh Court Appearance: ट्विशा शर्मा केस में आरोपी पति समर्थ सिंह को जबलपुर से देर रात भोपाल लाया गया। पुलिस आज मेडिकल कराने के बाद समर्थ को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड मांगेगी।
- Written By: प्रीतेश जैन
आरोपी समर्थ सिंह (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Twisha Sharma Death Case Update: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में फरार चल रहे पति समर्थ सिंह को पुलिस शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे जबलपुर से भोपाल लेकर पहुंची। फिलहाल उसे कटारा हिल्स थाने में रखा गया है, जहां सुरक्षा के मद्देनजर थाने के बाहर बैरिकेडिंग कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार मेडिकल परीक्षण के बाद समर्थ को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी।
मामले की जांच एसीपी रजनीश कश्यप कौल के नेतृत्व में गठित एसआईटी कर रही है। पुलिस अब समर्थ से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश करेगी कि फरारी के दौरान वह कहां-कहां रहा और किन लोगों ने उसकी मदद की। जांच में सहयोग करने वालों की भूमिका भी खंगाली जाएगी और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घटना वाले दिन की पूरी परिस्थितियों को लेकर भी पूछताछ की जाएगी।
फरारी के दौरान समर्थ ने बदला हुलिया
फरारी के दौरान समर्थ सिंह ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हुलिया भी बदल लिया था। आमतौर पर क्लीन शेव रहने वाला समर्थ इस बार हल्की दाढ़ी, कैजुअल जींस-शर्ट, कैप और चेहरे पर मास्क लगाए नजर आया।
सम्बंधित ख़बरें
मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
MP पर कर्ज, सरदार सरोवर, ओंकारेश्वर मूर्ति विवाद और UCC समेत कई मुद्दों को लेकर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला
भोपाल: जीतू पटवारी के वेयरहाउस को लेकर फिर गरमाई सियासत, निगम अध्यक्ष संजय नगायच ने किया पलटवार
पीथमपुर में 272 करोड़ की लियुगोंग इंडिया यूनिट का भूमिपूजन, CM मोहन यादव बोले- MP बनेगा औद्योगिक ग्रोथ इंजन
परिजनों का पुलिस पर आरोप
इधर, ट्विशा शर्मा के जीजा सौरभ ने समर्थ की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस ने केवल औपचारिकताएं निभाईं और गिरफ्तारी पूरी तरह स्क्रिप्टेड थी। उन्होंने दावा किया कि उनके वकील ने कोर्ट रूम में मास्क लगाए बैठे समर्थ को पहचान लिया, जिसके बाद वहां मौजूद वकीलों ने हंगामा शुरू किया और फिर गिरफ्तारी हुई। सौरभ ने कटारा हिल्स थाना प्रभारी और स्टाफ पर बदसलूकी के आरोप भी लगाए हैं।
ये भी पढ़ें :Gwalior News: नवविवाहिता की खुदकुशी के 2 दिन बाद ही पति ने भी लगाई फांसी, सुसाइड नोट नहीं मिलने से उलझा मामला
शव सौंपने की मांग को किया खारिज
इस बीच, जबलपुर हाईकोर्ट में शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान समर्थ सिंह की ओर से हिंदू रीति-रिवाजों का हवाला देते हुए ट्विशा शर्मा का शव सौंपने की मांग की गई, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को भी नोटिस जारी किया है और भोपाल कोर्ट से जमानत आदेश की कॉपी भी मंगाई है। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने गिरीबाला की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग करते हुए याचिका दायर की है।
