जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप, यात्री की नहीं बच सकी जान
Ahmedabad to Ranchi Flight: जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में यात्री की तबीयत खराब होने के बाद आपात लैंडिंग कराई गई। यात्री की अस्पताल में मौत हो गई।
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
एयरपोर्ट पर खड़ी इंडिगो फ्लाइट (फोटो सोर्स- नवभारत)
Jabalpur Indigo Flight Emergency Landing: जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद से रांची जा रही इंडिगो की एयरबस-320 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर विमान को सुरक्षित जबलपुर एयरपोर्ट पर उतारा। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान यात्री की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल निवासी 29 वर्षीय सुदीप कुमार गौनिश अपनी बहन के साथ फेफड़ों की बीमारी के इलाज के लिए अहमदाबाद गए थे। इलाज के बाद दोनों इंडिगो की फ्लाइट से रांची लौट रहे थे। उड़ान के दौरान जब विमान जबलपुर के ऊपर पहुंचा, तभी सुदीप की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई।
सांस लेने में होने लगी दिक्कत
सुदीप को सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी। उनकी हालत बिगड़ती देख सहयात्रियों और परिजनों ने क्रू मेंबर्स को जानकारी दी और तत्काल चिकित्सा सहायता की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फ्लाइट के पायलट ने डुमना एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क किया और विमान की आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी।
सम्बंधित ख़बरें
दमोह में बड़ी लापरवाही: 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची, यात्री प्रतीक्षालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
MP पर कर्ज, सरदार सरोवर, ओंकारेश्वर मूर्ति विवाद और UCC समेत कई मुद्दों को लेकर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला
सागर : शाहपुर डबल मर्डर केस में पीड़ित परिवार की न्याय की गुहार, अनुकंपा नौकरी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
खंडवा में लव जिहाद का मामला: नाबालिग छात्रा के हाथ पर उर्दू में लिखकर दी धमकी, आरोपी युवक रेहान गिरफ्तार
निजी अस्पताल में मरीज की मौत
एयर ट्रैफिक कंट्रोल से मंजूरी मिलने के बाद विमान को सुरक्षित जबलपुर एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइन स्टाफ ने तुरंत एम्बुलेंस की व्यवस्था की और सुदीप को शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान यात्री की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा केस: जबलपुर से भोपाल लाया गया पति समर्थ सिंह, पुलिस आज कोर्ट में पेश कर मांगेगी रिमांड
50 मिनट तक एयरपोर्ट पर खड़ा रहा विमान
डुमना एयरपोर्ट के प्रभारी डायरेक्टर नीरज गुडवानी ने बताया कि फ्लाइट सुबह 11:15 बजे अहमदाबाद से रवाना हुई थी और दोपहर 1:25 बजे रांची पहुंचने वाली थी। मरीज को अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया के चलते विमान करीब 50 मिनट तक जबलपुर एयरपोर्ट पर खड़ा रहा। बाद में अन्य यात्रियों को लेकर फ्लाइट रांची के लिए रवाना हो गई। उधर, अस्पताल में इलाज के दौरान रात में सुदीप की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन सड़क मार्ग से रांची के लिए रवाना हो गए।
