Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Twisha Sharma Death Case: इंसाफ की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों की बाइक रैली, राजभवन तक पहुंचा मामला

Justice Demand For Twisha: राजधानी भोपाल में पूर्व सैनिकों ने ट्विशा शर्मा केस में न्याय की मांग की है। एक्स सोल्जर्स ने बाइक रैली निकाली और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

  • Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 20, 2026 | 01:41 PM

प्रदर्शन में शामिल पूर्व सैनिक (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Twisha Sharma Death Case Protest: भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले ने अब बड़े जनआंदोलन का रूप लेना शुरू कर दिया है। पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर बुधवार को पूर्व सैनिक संगठन “वर्दी वेलफेयर सोसायटी” सड़क पर उतर आई और बाइक रैली निकाली।

राजधानी के शौर्य स्मारक से शुरू हुई पूर्व सैनिकों की बाइक रैली सीएम हाउस, पुलिस मुख्यालय और राजभवन तक पहुंची, जहां राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की गई।

‘यह सामान्य मौत नहीं’

रैली का नेतृत्व कर रहे पूर्व मेजर जनरल श्यामसुंदर श्रीवास्तव ने कहा कि यह सामान्य मौत का मामला नहीं है। उन्होंने जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्यों की अनदेखी की जा रही है और परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है। पूर्व सैनिकों ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से मामले की पारदर्शी जांच कराने, सभी पहलुओं की जांच करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

कान्हा टाइगर रिजर्व में फिर बाघ की मौत, एक महीने में 6 बाघों की मौत से बढ़ी चिंता

अब इंदौर में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी महिला

MP में खड़ा हो सकता है बड़ा स्वास्थ्य संकट, 25 मई से सामूहिक अवकाश पर जा सकते हैं 30 हजार आउटसोर्स कर्मचारी

मां के दूध पर खबर छापने को लेकर अखबार पर भड़के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, बोले- शर्म करो

सोशल मीडिया से सड़क तक पहुंचा मामला

ट्विशा शर्मा केस को लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार इंसाफ की मांग उठ रही है। इसी बीच पूर्व सैनिकों के मैदान में उतरने से मामला और गरमा गया है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

परिजनों ने लगाए जांच प्रभावित करने के आरोप

ट्विशा शर्मा के परिजनों ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं। परिवार का कहना है कि मृतका की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : ग्लैमर की दुनिया से दर्दनाक अंत तक, मॉडल ट्विशा की जिंदगी की पूरी कहानी

पोस्टमॉर्टम और जांच पर उठे सवाल

परिजनों ने पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि जिन लोगों ने शव को नीचे उतारा, उनके बयान तक दर्ज नहीं किए गए। परिवार दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग पर अड़ा हुआ है। इसी कारण सात दिनों से शव एम्स में रखा हुआ है और अंतिम संस्कार नहीं किया गया।

Bhopal ex soldiers bike rally for twisha sharma justice demand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 01:41 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • Twisha Sharma Death Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.