‘विदेश में हैं, जल्द लौटेंगी…’, भोपाल में BJP पार्षद के लापता वाले पोस्टर से मचा हड़कंप; परिवार ने बताया सच
Bhopal News: भाजपा पार्षद मधु शिवनानी के लापता वाले पोस्टर को लेकर हड़कंप मच गया है, उनके पति ने बताया कि वह विदेश में हैं। इस मामले में राजनीतिक साजिश की आशंका भी जताई जा रही है।
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
मधु शिवनानी लापता पोस्टर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhopal Ward 61 Councilor Madhu Shivnani Missing Pamphlets: राजधानी भोपाल में वार्ड-61 की बीजेपी पार्षद मधु शिवनानी को लेकर शुक्रवार सुबह अचानक सनसनी फैल गई, जब इलाके में उनके “लापता” होने के पम्पलेट्स बांटे गए। इन पर्चों में पार्षद की जानकारी देने वाले को ₹5000 इनाम देने की बात लिखी गई थी।
बांटे गए पम्पलेट में पार्षद को बीते 3 महीने से ‘लापता’ बताया गया है, साथ ही सूचना देने वाले को 5 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा कुछ फर्जी दस्तावेज बनाने के भी आरोप लगे हैं। यह पम्पलेट्स अखबारों के अंदर रखकर वार्ड में बांटे गए, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई।
परिवार ने बताया सच
पार्षद के पति संजय शिवनानी ने पूरे मामले को अफवाह करार दिया। उन्होंने बताया कि- मधु शिवनानी ‘लापता’ नहीं हैं, वे फिलहाल नीदरलैंड में अपने बेटे के पास हैं। फरवरी में पोते के जन्म के बाद वहां गई थीं, स्वास्थ्य कारणों और फ्लाइट री-शेड्यूलिंग की वजह से वापस नहीं आ पाईं। परिवार के मुताबिक, वह जल्द ही भोपाल लौटेंगी। परिवार ने साफ कहा कि पम्पलेट किसने बंटवाए, इसकी जानकारी नहीं है पार्षद के लौटने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
MP के 90 हजार अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, अब मिलेंगे 10 आकस्मिक अवकाश, ई-अटेंडेंस की 90% अनिवार्यता भी खत्म
भोपाल में 15 साल से सड़क का इंतजार: नाराज रहवासियों ने कीचड़ भरी सड़क पर बो दिया धान, जल्द रोड बनवाने की मांग
मन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की
जेन Z प्रदर्शन पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- युवाओं के कंधे का इस्तेमाल कर देश को कमजोर करने की कोशिश
नीदरलैंड में हैं मधु शिवनानी
जानकारी के अनुसरा ईरान-अमेरिका तनाव के चलते वह समय पर नीदरलैंड से वापस नहीं लौट सकीं। बेटा सुशांत नीदरलैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और अपनी पत्नी के साथ वहीं रहता है। हाल ही में उनके घर पोते का जन्म हुआ है, जिसकी वजह से ही वह नीदरलैंड गई हैं।
यह भी पढ़ें: परमाली वालेस कंपनी के बाहर हिन्दू समिति ने जमकर काटा बवाल, हिंदू प्रतीकों पर रोक के आरोप में प्रदर्शन
मामले में राजनीतिक साजिश की भी आशंका
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब स्थानीय राजनीति में सक्रियता बढ़ी हुई है। वार्ड-61 जैसे बड़े इलाके में इस तरह के पम्पलेट्स का बंटना राजनीतिक साजिश की आशंका भी खड़ी करता है। “लापता” बताई जा रही भारतीय जनता पार्टी की पार्षद असल में विदेश में हैं और सुरक्षित हैं। पम्पलेट्स के जरिए फैलाई गई जानकारी भ्रामक निकली। अब नजर इस बात पर है कि इसके पीछे कौन है और क्या कार्रवाई होती है।
