भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की हत्या, खंडहर में मिला शव, थाने के बाहर चक्काजाम, हिरासत में संदेही

Bairagarh Girl Murder News : भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची का शव खंडहर में मिला। हत्या के विरोध में लोगों ने थाने के बाहर चक्काजाम किया। पुलिस ने आसिफ बेग उर्फ मोईन को हिरासत में लिया।
Police investigate the murder of a girl found in a deserted building in Bairagarh
खंडहर में मिला बच्ची का शवफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Bhopal Murder Case: भोपाल के बैरागढ़ इलाके में 12 साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बच्ची का शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित एक खंडहर में मिला। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने बैरागढ़ थाने के बाहर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया और हत्या के आरोपी को फांसी देने की मांग की। पुलिस ने आसिफ बेग उर्फ मोईन को हिरासत में लिया है। मामले में हत्या के कारणों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्ची बैरागढ़ फाटक रोड स्थित झुग्गी बस्ती में रहती थी और पन्नी बीनने का काम करती थी। परिजनों के अनुसार, वह गुरुवार रात करीब 8 बजे घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद परिजनों ने देर रात बैरागढ़ थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार को बच्ची का शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित एक वीरान खंडहर में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस और FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

बच्ची का शव मिलने की सूचना पर बैरागढ़ एसीपी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात से जुड़े घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामले में हिरासत में लिए गए संदेही से पूछताछ की जा रही है।

थाने के बाहर चक्काजाम, आरोपी को फांसी देने की मांग

भोपाल में हत्या की खबर फैलने के बाद शुक्रवार को स्थानीय लोग बैरागढ़ थाने के बाहर जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी को फांसी देने की मांग की। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस लोगों को समझाइश देकर स्थिति संभालने की कोशिश कर रही है।

Police investigate the murder of a girl found in a deserted building in Bairagarh
ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट; सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक

प्रदर्शन के दौरान गाड़ी और कुर्सियां तोड़ीं

विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने एक गाड़ी और कुर्सियों में तोड़फोड़ भी की। थाने के बाहर भीड़ जुटने के कारण तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नजर रखे हुए है। प्रदर्शनकारी मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस हिरासत में संदिग्ध

मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपी आसिफ बेग उर्फ मोईन को हिरासत में लिया है। मामले में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बच्ची का शव खंडहर से मिला है। संदिग्ध से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com