भोपाल में रिश्तों का कत्ल करने की कोशिश, सनकी पिता ने 16 साल के बेटे पर तानी राइफल; बाल-बाल बची किशोर की जान
Bhopal News: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बीच रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी राइफल से 16 वर्षीय बेटे पर गोली चला दी।
- Written By: सजल रघुवंशी
आरोपी पिता गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhopal Ashoka Garden Father Shoots Son: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बीच रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। राजधानी भोपाल में एक पिता ने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी राइफल से 16 वर्षीय बेटे पर गोली चला दी।
हालांकि किशोर इस हमले में बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अशोका गार्डन की है यह घटना
जानकारी के मुताबिक, यह घटना एकता पुरी स्थित अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता शांति स्वरूप चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी लंबे समय से बीमार चल रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
MP STF का बड़ा एक्शन! हरियाणा से दबोचा गया हैरी बॉक्सर गैंग का कैशियर आशीष यादव; ऐसे चला रहा था पूरा नेटवर्क
सीहोर में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग! बुजुर्ग किसान को कार में खींच ले गए नकाबपोश; 3 लोगों पर संदेह
Bhopal Police: चाकूबाजी और रंगदारी के खिलाफ पुलिस का ‘एक्शन प्लान’! सघन चेकिंग से अपराधियों में खौफ
पीएम मोदी की अपील के बाद जस्टिस डीडी बंसल ने पेश की मिसाल, साइकिल से पहुंचे हाई कोर्ट
315 बोर राइफल से की फायरिंग
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिता ने अपने बेटे राज चौरसिया पर 315 बोर की लाइसेंसी राइफल से गोली चलाई। जानकारी के अनुसार आरोपी का पत्नी और बच्चों के साथ आए दिन विवाद होता रहता था। मंगलवार सुबह भी घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में उसने बेटे पर फायर कर दिया। गोली चलने से घर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकी राहत की बात यह है कि इस फायरिंग में राज चौरसिया की जान बाल-बाल बच गई। फिलहाल आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: MP STF का बड़ा एक्शन! हरियाणा से दबोचा गया हैरी बॉक्सर गैंग का कैशियर आशीष यादव; ऐसे चला रहा था पूरा नेटवर्क
आरोपी का पूर्व में भी रह चुका है आपराधिक रिकॉर्ड
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और 315 बोर की राइफल और एक खाली खोखा बरामद किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पहले कई मामलों में पुलिस के रडार पर रह चुका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अशोक गार्डन थाना में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल भोपाल पुलिस घटना को लेकर जांच में जुट गई है।
