Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhopal Police: चाकूबाजी और रंगदारी के खिलाफ पुलिस का ‘एक्शन प्लान’! सघन चेकिंग से अपराधियों में खौफ

Madhya Pradesh: लगातार बढ़ रही चाकूबाजी, छीना-झपटी, रंगदारी और आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। भोपाल के अलग-अलग इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 12, 2026 | 03:26 PM

भोपाल पुलिस सघन चेकिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhopal Police Action Against Criminals: राजधानी भोपाल में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी, छीना-झपटी, रंगदारी और आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए भोपाल पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

इसी कड़ी में थाना निशातपुरा पुलिस ने थाना प्रभारी मनोज पटवा के नेतृत्व में चिन्हित बदमाशों और अपराधियों के घरों पर दबिश दी। पुलिस टीम द्वारा हिस्ट्रीशीटरों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की जांच पड़ताल की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के बदमाशों में भय का माहौल देखने को मिला।

निशातपुरा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया

वहीं दूसरी ओर थाना निशातपुरा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया गया। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस द्वारा संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर दस्तावेजों की जांच की गई। देर रात तक चले इस अभियान में पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा। भोपाल पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहरभर में लगातार इस तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे।

सम्बंधित ख़बरें

पीएम मोदी की अपील के बाद जस्टिस डीडी बंसल ने पेश की मिसाल, साइकिल से पहुंचे हाई कोर्ट

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर बढ़ेंगी सुविधाएं, इन शहरों के लिए नॉन-स्टॉप विमान सेवा हो सकती हैं शुरू

जबलपुर: तालाब में डूबे करण-अर्जुन, सर्च ऑपरेशन में एक भाई का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

Dr. Mohan Yadav Assam Visit: हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ;CM मोहन हुए शामिल

भोपाल में सोशल पुलिसिंग पर भी जोर

बता दें कि मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने एवं पुलिस-जनता के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल में लगातार जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भोपाल पुलिस द्वारा 14 फरवरी 2026 से 05 मई 2026 के मध्य शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग 70 जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें: भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर बढ़ेंगी सुविधाएं, इन शहरों के लिए नॉन-स्टॉप विमान सेवा हो सकती हैं शुरू

अभियान औपचारिकता नहीं- भोपाल पुलिस

भोपाल पुलिस ने कहा अभियान औपचारिकता नहीं, लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि आम नागरिकों ने पुलिस की इस सख्ती का स्वागत किया है। बता दें की पुलिस ने यह अभियान इसलिए भी चलाया है जिससे शहर में अपराध न हो और लोग सुरक्षित रहें।

Police action against criminals saghan checking abhiyan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 03:26 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.