MP STF का बड़ा एक्शन! हरियाणा से दबोचा गया हैरी बॉक्सर गैंग का कैशियर आशीष यादव; ऐसे चला रहा था पूरा नेटवर्क
Madhya Pradesh News: STF ने हैरी बॉक्सर गैंग के प्रमुख सदस्य आशीष यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हरियाणा के हांसी जिले से पकड़ा गया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
- Written By: सजल रघुवंशी
प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड)
MP STF Big Action: मध्य प्रदेश एसटीएफ ने कुख्यात हैरी बॉक्सर गैंग के एक प्रमुख सदस्य आशीष यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हरियाणा के हांसी जिले से पकड़ा गया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
एसटीएफ के अनुसार आशीष यादव पर अशोकनगर के कारोबारी अंकित अग्रवाल को धमकाकर फिरौती मांगने के मामले में शामिल होने का आरोप है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी गैंग के आर्थिक लेनदेन और पैसों के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालता था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर गैंग के अन्य नेटवर्क और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।
इस डिजिटल करेंसी में लेता था रकम
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी गैंग सरगना हैरी बॉक्सर से यूएसडीटी (USDT) जैसी डिजिटल करेंसी के जरिए रकम हासिल करता था। इसके बाद वह उस राशि को भारतीय मुद्रा में बदलकर गैंग के अन्य सदस्यों तक पहुंचाने का काम करता था। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि इन पैसों का इस्तेमाल रैकी कराने, फायरिंग की घटनाओं, धमकी देने और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में किया जाता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और लेनदेन की भी जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
बुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
अल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
MP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
जबलपुर: मोबाइल गुमने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवकों ने दो छात्रों को जमकर पीटा; चाकू मारकर किया घायल
हरियाणा के हांसी से गिरफ्तार हुआ आशीष यादव
मध्य प्रदेश एसटीएफ ने तकनीकी इनपुट और लगातार निगरानी के जरिए आरोपी की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। वारदात के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश में लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। एसटीएफ की विशेष टीम ने कई दिनों तक उसका पीछा किया और आखिरकार 3 मई को हरियाणा के हांसी इलाके से उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
यह भी पढ़ें: Bhopal Police: चाकूबाजी और रंगदारी के खिलाफ पुलिस का ‘एक्शन प्लान’! सघन चेकिंग से अपराधियों में खौफ
आरोपी के जरिए और भी गैंग मेंबर की तलाश में पुलिस
आरोपी से पूछताछ कर पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों और नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। इस कार्रवाई में के कई अधिकारियों और जवानों की मुख्य भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले में जुड़े अन्य आरोपियों और पैसों के पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
