Bhopal News: सहेली ने रचाई साजिश…बेटे और दोस्त से कराया दुष्कर्म; होटल में बंधक बनाकर मारपीट
Madhya Pradesh News: सहेली ने रचाई साजिश, बेटे और दोस्त से कराया रेप; होटल में बंधक बनाकर मारपीट, किडनैप कर ले गए दूसरी जगह, मोबाइल लोकेशन के आधार पर किया गया पीड़िता को बरामद
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
RAP VICTIM BHOPAL
Bhopal Crime News: भोपाल के कोलार इलाके में एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती के साथ उसकी ही परिचित महिला ने साजिश रचकर दुष्कर्म कराया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती है। शुक्रवार रात वह ड्यूटी पर थी, तभी दो युवक होटल में पहुंचे और कमरा बुक किया। कुछ देर बाद उन्होंने कमरे में पानी न आने की शिकायत की और पीड़िता को जांच के लिए बुलाया। जैसे ही युवती कमरे में पहुंची, आरोपियों ने उसे अंदर बंद कर बंधक बना लिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके साथ मारपीट और अभद्रता भी की गई।
महिला आरोपी की भूमिका
घटना के दौरान होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट भी मौके पर पहुंची। आरोप है कि उसी ने पूरी साजिश रची थी। उसने पीड़िता को धमकाते हुए कहा कि वह उसके बॉयफ्रेंड (होटल मालिक) से दूर रहे। इसके बाद पीड़ित के साथ मारपीट भी की गई।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के खिलाफ आंदोलन, इसे लेकर इतनी चिंताएं क्यों हैं?
MP कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: दिल्ली दरबार में हाजिरी देंगे शीर्ष नेता, 4 अगस्त को समीक्षा बैठक
सीएम मोहन यादव ने की ‘श्री 84 महादेव दर्शन यात्रा-2026’ की शुरुआत, उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
MP Weather Update: 4-5 अगस्त से मध्य प्रदेश में फिर लौटेगा तेज बारिश का दौर, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
किडनैप कर दूसरी जगह ले गए
आरोपी यहीं नहीं रुके। वह पीड़िता को जबरन अपने साथ ले गए और स्टेशन बजरिया इलाके में ले जाकर फिर मारपीट की। पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसे धमकाया कि यदि उसने किसी को बताया तो जान से मार देंगे।
ऐसे खुला मामला
होटल स्टाफ को जब घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर पीड़िता को बरामद किया। शुरुआत में वह डरी हुई थी और कुछ भी बताने से हिचक रही थी लेकिन काउंसलिंग के बाद उसने पूरी घटना का खुलासा किया।
यह भी पढ़ें: Bhopal News: कोर्ट परिसर बना अखाड़ा! चुनाव अधिकारी की नियुक्ति पर भिड़े वकीलों के दो गुट, जानें पूरा मामला
पुलिस कार्रवाई
भोपाल पुलिस ने महिला आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, दोनों फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। मामले में दुष्कर्म, अपहरण, बंधक बनाने और मारपीट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
