‘CM साहब सूट-बूट में और हम गरीब…’ मंत्री विजयवर्गीय का मजाक, कांग्रेस बोली- दिल की बात जुबां पर आई
Madhya Pradesh विधानसभा के सत्र में बुधवार को एक ऐसा वाकया हुआ जिसने पूरे सदन को ठहाकों से भर दिया। CM मोहन यादव सूट-बूट में पहुंचे तो उन पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री वियवर्गीय ने अपनी टिप्पणी की।
- Written By: सौरभ शर्मा
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- मुख्यमंत्री सूट-बूट में आए, हम मंत्री-विधायक लोग गरीबों जैसी वेश-भूषा में (फोटो- सोशल मीडिया)
MP Assembly Kailash Vijayvargiya Statement on CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में बुधवार को एक ऐसा वाकया हुआ जिसने पूरे सदन को ठहाकों से भर दिया। मौका था विधानसभा की स्थापना के 69 साल पूरे होने का, लेकिन चर्चा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान की हो रही है। जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सूट-बूट पहनकर सदन में पहुंचे, तो विजयवर्गीय खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने सीएम की वेशभूषा की तुलना अपनी और अन्य विधायकों की साधारण ड्रेस से करते हुए एक मजेदार टिप्पणी कर दी।
सदन की कार्यवाही के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुस्कुराते हुए कहा कि देखिए हमारे मुख्यमंत्री जी तो आज एकदम सूट-बूट में आए हैं, जबकि हम मंत्री और विधायक लोग बिल्कुल गरीबों जैसी वेश-भूषा में बैठे हैं। उनका यह कहना था कि पूरा सदन हंसी से गूंज उठा। हालांकि, इस हंसी-मजाक के बीच कांग्रेस ने तुरंत चुटकी ले ली। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने तंज कसते हुए कहा कि आज मंत्री जी के दिल की बात जुबां पर आ ही गई है।
दिल की बात या सियासी दर्द?
कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान को कांग्रेस ने हाथों-हाथ लपक लिया। विधायक महेश परमार ने कहा कि यह विजयवर्गीय की पीड़ा है कि मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, जो आज सबके सामने आ गई। वहीं, चर्चा की शुरुआत करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी सरकार को घेरा। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि नेता भी है और नीति भी, बस नीयत साफ होनी चाहिए। सिंघार ने साफ कहा कि हमें 2047 के सपने मत दिखाइए, पहले 2026 तक की गारंटी दीजिए कि आपकी घोषणाएं पूरी होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
MP में एक्टिव हुए 2 सिस्टम, आज 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ये जिला रहा सबसे गर्म
MP के सबसे लंबे फ्लाईओवर का गिरने लगा प्लास्टर, बाल-बाल बची राहगीरों की जान, PWD ने शुरू की जांच
MPESB Recruitment: अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर भर्ती 7 मई से शुरू, यहां करें सीधे अप्लाई- जानें पूरी प्रोसेस
प्रीतम लोधी के नए बयान ने मचाया बवाल; देश में लोधी मुख्यमंत्री और कल्याण सिंह को भारत रत्न देने की उठाई मांग
यह भी पढ़ें: परिवार से लड़कर विदेश भागे राहुल गांधी? कांग्रेस में फिर अंतर्कलह! बहन प्रियंका से विवाद का दावा
बापू के नाम पर बवाल
सत्र शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर का माहौल गरमाया रहा। मनरेगा योजना का नाम बदलने की खबरों को लेकर कांग्रेस विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी गांधी जी के चरखे की बात करते हैं, और दूसरी तरफ बापू के नाम से जुड़ी मनरेगा योजना का फंड रोक दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार को अब महात्मा गांधी के नाम से भी डर लगने लगा है जो योजना का नाम बदलने की तैयारी चल रही है।
