भिंड में भीषण सड़क हादसा: लोडिंग वाहन पेड़ से टकराकर खंती में गिरा, पिता-पुत्र समेत 4 की मौत
Four People Died In Bhind Accident: भिंड में एक लोडिंग वाहन बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर के बाद गाड़ी खंती में जा गिरी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही इलाके के रहने वाले हैं।
- Written By: प्रीतेश जैन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhind Accident News: भिंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा मेहगांव थाना क्षेत्र में मौ-मेहगांव रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया और फिर खंती में जा गिरा।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने घायलों और मृतकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
अचानक बेकाबू होकर पेड़ से टकराई गाड़ी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन चालक ने अचानक श्रद्धालुओं को उतारने के लिए गाड़ी मोड़ी, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सीधे पेड़ से टकराकर नीचे जा गिरी।
सम्बंधित ख़बरें
उमरिया में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 वर्षीय मासूम समेत 4 की मौत
बुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
अल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
MP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
एक ही इलाके के 4 लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक लोडिंग वाहन के जरिए टिहोली गांव के कुछ लोग पशु हाट में व्यापार के लिए जा रहे थे। वाहन में एक भैंस भी ले जाई जा रही थी। इसके अलावा कुछ श्रद्धालु दंदरौआ हनुमान मंदिर दर्शन के लिए सवार थे। हादसे में मृतकों की पहचान प्रीतम मांझी (50 साल), उनके बेटे सुनील मांझी (27 साल), उपेंद्र राणा और मानवेन्द्र ठाकुर (50) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक ही इलाके के रहने वाले थे।
ये भी पढ़ें : इंदौर में गरजा नगर निगम का बुलडोजर, TPS-4 क्षेत्र में 20 अवैध कब्जे ध्वस्त, तैनात रहा भारी पुलिस बल
ओवरलोंडिंग की हो रही जांच
इस भीषण हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वाहन की गति काफी तेज थी और ओवरलोडिंग की भी जांच की जा रही है इधर स्थानीय लोगों ने सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण की मांग की है। वहीं प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने की अपील की है।
