Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बड़वानी में सीवरेज कंपनी की ‘बेशर्मी’ पर फूटा गुस्सा; कांग्रेस पार्षदों ने कीचड़ के गड्ढे में लगाया पौधा

Besharmi Ka Paudha Protest Barwani: बड़वानी के तिरछी पुलिया पर फूटी सीवरेज लाइन, कीचड़ के गड्ढे में 'बेशर्मी का पौधा' लगाकर कांग्रेस पार्षदों ने नगर पालिका और कंपनी को घेरा, चेतावनी जारी।

  • Reported By: नितिन झवर | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 07, 2026 | 04:44 PM

बड़वानी में कांग्रेस पार्षदों का अनोखा प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Barwani Tirchhi Puliya Sewerage Controversy: बड़वानी में सीवरेज कंपनी के घटिया काम के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों ने अनोखा विरोध किया। तिरछी पुलिया पर कीचड़ से भरे गड्ढे में “बेशर्मी का पौधा” लगाकर पार्षदों ने नगर पालिका और सीवरेज कंपनी की लापरवाही पर सवाल उठाए। सड़क पर गंदा पानी बहने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

बड़वानी शहर में सीवरेज के बेलगाम काम से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। तिरछी पुलिया पर सीवरेज लाइन फूटने के बाद कंपनी ने सिर्फ औपचारिक मरम्मत कर काम छोड़ दिया। घटिया काम की वजह से वाहनों के गुजरने से सड़क धंस गई और पाइप लाइन फिर फूट गई। नतीजा ये हुआ कि सड़क के चारों ओर कीचड़ और मटमैला पानी फैल गया। आसपास के इलाके में जलजमाव हो गया और रहवासियों व दुकानदारों को रोजाना इसी गंदगी से गुजरना पड़ रहा है।

कांग्रेस पार्षदों ने किया अनोखा प्रदर्शन

इसी के विरोध में आज कांग्रेस पार्षदों ने अनोखा प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव के नेतृत्व में पार्षदों ने गड्ढे में “बेशर्मी का पौधा” लगाकर नगर पालिका और सीवरेज कंपनी को आईना दिखाया। राकेश सिंह जाधव ने कहा कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन का गंदा पानी घरों की पेयजल लाइन में मिलने लगा है। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो इंदौर के भगीरथपुरा जैसी बड़ी घटना हो सकती है। इसके लिए नगर पालिका और सीवरेज कंपनी जिम्मेदार होंगी।

सम्बंधित ख़बरें

सिंहस्थ-2028 के लिए खंडवा पुलिस का ‘मिशन सुरक्षा’ एक्टिव, SP अगम जैन की मौजूदगी में विशेष कमान ट्रेनिंग पूरी

सागर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्वाई, मोतीनगर में भारी मात्रा में MD ड्रग्स के साथ युवक-महिला गिरफ्तार

रतलाम के जावरा में 18 दिन के भीतर दूसरी बार चाकूबाजी, दहशत में हुसैन टेकरी क्षेत्र; पुलिस कमान पर उठे सवाल

MP News: सागर के शासकीय संभागीय बालक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की हालत चिंताजनक; उठ रहे गंभीर सवाल

निर्माण कामों पर बैठक बुलाने की मांग की गई थी- पार्षद

पार्षदों ने आरोप लगाया कि शहर में हो रहे निर्माण कामों पर बैठक बुलाने की मांग की गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। सीवरेज कंपनी बेलगाम होकर घटिया काम कर रही है। पार्षदों ने चेतावनी दी कि अगर कंपनी पर लगाम नहीं कसी गई तो इससे बड़ी बेशर्मी नगर पालिका के लिए और कुछ नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: सिंहस्थ-2028 के लिए खंडवा पुलिस का ‘मिशन सुरक्षा’ एक्टिव, SP अगम जैन की मौजूदगी में विशेष कमान ट्रेनिंग पूरी

उन्होंने साफ कहा कि सीवरेज कंपनी बेलगाम हो गई है। गड्ढों में कीचड़, सड़क पर गंदा पानी और जनता परेशान है। हमने ‘बेशर्मी का पौधा’ लगाकर जिम्मेदारों को जगाने की कोशिश की है। अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

Barwani tirchhi puliya sewerage controversy besharmi ka paudha protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 07, 2026 | 04:44 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.