Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बालाघाट में राजा भोज पर बयान से बवाल: पंवार समाज का उग्र प्रदर्शन, कंकर मुंजारे बोले- कोई अपमान नहीं किया

Kankar Munjare Statement : बालाघाट में राजा भोज को लेकर दिए गए बयान पर विवाद गहरा गया है। पंवार समाज ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे के घर के सामने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया है।

  • Reported By: मनीष तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 19, 2026 | 10:57 AM

प्रदर्शनकारी (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Balaghat Raja Bhoj Controversy: गर्रा रेलवे ओवरब्रिज के नामकरण को लेकर बालाघाट में सामाजिक और राजनीतिक विवाद गहरा गया है। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे द्वारा चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज को लेकर दिए गए बयान के विरोध में पंवार समाज के लोग सड़क पर उतर आए। बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने पूर्व सांसद के निवास के सामने प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया और बयान को समाज की आस्था एवं सम्मान पर हमला बताया।

विवाद की शुरुआत गर्रा रेलवे ओवरब्रिज का नाम चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज के नाम पर रखे जाने के बाद हुई। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने बयान दिया था कि राजा भोज का बालाघाट से कोई संबंध नहीं है और यहां उन्हें कोई नहीं जानता। इस बयान के बाद पंवार समाज में नाराजगी बढ़ गई।

पूर्व सांसद का पुतला जलाया

विरोध स्वरूप समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और पूर्व सांसद के निवास के सामने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने उनका पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज केवल एक ऐतिहासिक शासक नहीं, बल्कि पंवार समाज की आस्था, गौरव और पहचान के प्रतीक हैं। ऐसे में उनके संबंध में की गई टिप्पणी पूरे समाज का अपमान है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

मुरैना जिला अस्पताल में हंगामा: नर्स ने अटेंडर को फेंक कर मारी ग्लूकोज की बोतल, वायरल हो रहा वीडियो

भोपाल में गुजरात की तर्ज पर बनेगी गिफ्ट सिटी, तकनीकी क्षेत्र में 12,500 करोड़ निवेश से 50 हजार रोजगार

महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद

सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस में घमासान, अनुशासन बनाए रखने के लिए कांग्रेस ने थमाया नोटिस

बयान पर कायम हैं कंकर मुंजारे

वहीं पूर्व सांसद कंकर मुंजारे अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बयान पर कोई अफसोस नहीं है और वे इसे कई बार दोहरा सकते हैं। उनका कहना है कि राजा भोज का बालाघाट से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है और रेलवे ओवरब्रिज का नाम किसी स्थानीय महापुरुष, स्वतंत्रता सेनानी या क्रांतिकारी के नाम पर रखा जाना चाहिए। मुंजारे ने विरोध प्रदर्शन को प्रायोजित करार देते हुए कहा कि उन्होंने किसी व्यक्ति या समाज का अपमान नहीं किया है, बल्कि केवल ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखी है।

ये भी पढ़ें : मुरैना जिला अस्पताल में हंगामा: नर्स ने अटेंडर को फेंक कर मारी ग्लूकोज की बोतल, वायरल हो रहा वीडियो

जांच के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजा भोज के नाम को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब सामाजिक और राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। पंवार समाज के विरोध और पूर्व सांसद के रुख के चलते जिले का माहौल गर्माया हुआ है।

Raja bhoj controversy balaghat pawar samaj protest kankar munjare

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 10:57 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.