सिस्टम को छिंदवाड़ा के लोगों ने दिखाया आईना... प्रशासन हुआ फेल तो ग्रामीणों ने शुरू किया सड़क निर्माण

Chhindwara Villagers Build Road Themselves: छिंदवाड़ा जिले में प्रशासन की अनदेखी से परेशान ग्रामीणों ने पेश की मिसाल, लोगों ने 30 हजार रुपये का चंदा इकट्ठा कर शुरू किया सड़क निर्माण का कार्य।
Villagers Start Road Construction Administration Fails
छिंदवाड़ा में ग्रामीणों ने प्रशासन को दिखाया आईना (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • प्रशासन ने नहीं सुनी मांग तो खुद ही सड़क बनाने लगे ग्रामीण।

  • छिंदवाड़ा की ग्राम पंचायत मुजावर माल में लोगों ने चंदा जमा कर सड़क का कार्य किया शुरू।

  • चार दिन से ग्रामीण मिलकर कर रहे सड़क निर्माण

Villagers Start Road Construction Administration Fails: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एकजुटता, सिस्टम की नाकामी और संकल्प का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको प्रेरित किया है। दरअसल, ग्रामीण लंबे समय से शासन और प्रशासन से सड़क को लेकर मिन्नतें कर थे लेकिन जब जिम्मेदारों के कानों में जूं नहीं रेंगी। तब ग्रामीणों ने सड़क बनाने का फैसला किया।

कभी अतिक्रमण तो कभी फंड की कमी का बहाना बनाकर गांव वालों को बहला दिया जाता था। फिर उन्हीं ग्रामीणों ने प्रशासन को आईना दिखा दिया।

ग्रामीणों ने किया जोड़े 30 हजार रुपए, डलवाई सड़क

लंबे समय तक समस्या का हल न होने पर ग्रामीणों ने आपस में चंदा जोड़ना शुरू कर दिया। देखते ही देखते गांव के लोगों ने 30 हजार रुपये इकट्ठे कर लिए और अब इसी राशि से सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया। यह मामला छिंदवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत मुजावर माल का है। ग्रामीणों ने सड़क के लिए ज्ञापन भी सौंपा था लेकिन उन्हें अब तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला था।

70 से ज्यादा ग्रामीणों ने क्षमता के हिसाब से दिया चंदा

एक ग्रामीण ने बताया कि गांव तक सड़क बनाने के लिए गांव वालों ने चंदा इकट्ठा करने का फैसला लिया। जिसके बाद 70 से ज्यादा ग्रामीणों ने अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग दिया। लगभग 30 हजार रुपये की राशि जमा हुई और इसी राशि से सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया।

Villagers Start Road Construction Administration Fails
पार्टी में बड़े पद का झांसा देकर शोषण का आरोप, BSP नेता कमलेश दोहरे सीहोर से गिरफ्तार, भोपाल पुलिस ले गई साथ

चार दिन से ग्रामीण मिलकर कर रहे सड़क निर्माण

जानकारी के अनुसार, सभी ग्रामीण पिछले चार दिनों से साथ मिलकर सड़क निर्माण में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि सड़क नहीं होने से लंबे समय तक परेशानियों का सामना करना पड़ा था। आने जाने में काफी दिक्कत होती थी और बारिश के समय तो रास्ता काफी खराब हो जाता था।

एक व्यक्ति पर सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप

जहां एक तरफ ग्रामीणों ने अपने तन,मन और धन से सड़क बनाने का निर्णय लिया है तो वंही दूसरी तरफ एक व्यक्ति ऐसा भी है जिसपर सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसी वजह से गांव तक सड़क पहुंचाने में दिक्कत आ रही है।

गांववालों ने जिला प्रशासन से संबंधित जमीन की जांच कराने और अतिक्रमण पाए जाने पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

Villagers Start Road Construction Administration Fails
Brij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण शरण सिंह ने मांगी माफी, फिर भी लग गया इतना बड़ा जुर्माना, यहां जानिए पूरा मामला