Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब कम होगा बैग का बोझ, स्कूलों में मनाया जाएगा ‘Bagless Day’, हफ्ते में एक दिन सिर्फ खेल-कूद के मजे

  • Written By: अक्सा अंसारी
Updated On: Feb 24, 2024 | 01:23 PM

बैगलेस स्कूल (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: बच्चों के स्कूल बैग (School Bag) का वजन कम करने का प्रयास माता पिता के साथ ही स्कूल और अब सरकार के लिए भी अहम मुद्दा बनता जा रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने मामले पर एक अनोखी पहल की है, जिसके तहत अब इस मुश्किल को बच्चों के लिए एक दिन फ्री कर मजे में बदला जा सकता है। 

मध्य प्रदेश सरकार ने सरकार ने छात्रों का तनाव कम करने के लिए यह कदम उठाया है। राज्य में सप्ताह में एक दिन “बैग लेस स्कूल” (Bagless School) की घोषणा की गई है, जिस से से हफ्ते के एक दिन बच्चों को भारी बैग के बोझ से राहत मिलेगी। सरकार द्वारा यह पहल राज्य में आगामी नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 से कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए शुरू की जाएगी।

‘बैग लेस स्कूल’

सप्ताह में एक दिन “बैग लेस स्कूल” की इस पहल से छात्र स्कूलों में स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग ले सकेंगे, खेल खेल सकेंगे, सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले सकेंगे और बाकी बहुत कुछ कर सकेंगे। यह पहल मध्य प्रदेश में संचालित सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू की जाएगी। राज्य सरकार ने इसके लिए एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने छात्रों की कक्षाओं के अनुसार उनके बैग के वजन का भी उल्लेख किया है।

सम्बंधित ख़बरें

खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट

मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 9 की मौत; कई घायल

पेट्रोल की टेंशन खत्म! जब बुलेट छोड़ ‘चेतक’ पर सवार होकर दफ्तर पहुंचा बैंक कर्मचारी, देखें वायरल VIDEO

स्कूल में बैगलेस डे (डिजाइन फोटो)

क्या है ‘बैग लेस स्कूल’ का मतलब 

वहीं राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह (MP School Education Minister Uday Pratap Singh) ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “बच्चों पर उनके बैग के बोझ के कारण उन पर होने वाले तनाव से उन्हें बचाने के लिए, हमने छात्रों के बैग के वजन को उनकी कक्षा के अनुसार वर्गीकृत किया है। हमने सप्ताह में एक दिन ‘बैग लेस स्कूल’ का भी निर्णय लिया है।”

उन्होंने आगे कहा की ‘बैग लेस स्कूल’ का मतलब है कि बच्चों को स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग लेकर, गेम खेलकर, संगीत सुनकर, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग आदि लेकर उस दिन का आनंद लेना चाहिए। उस दिन विद्यार्थियों को इस प्रकार व्यस्त रहना चाहिए कि स्कूल उन्हें तनाव का विषय न लगे, बल्कि उनके लिए खुशी का विषय बने। मंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने छात्रों का तनाव दूर करने के इरादे से यह प्रयास किया है। 

Bagless day in madhya pradesh schools one day a week only for sports fun says education minister uday pratap singh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 24, 2024 | 01:23 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.