पेट्रोल की टेंशन खत्म! जब बुलेट छोड़ ‘चेतक’ पर सवार होकर दफ्तर पहुंचा बैंक कर्मचारी, देखें वायरल VIDEO
Dewas Viral Video: देवास में पेट्रोल की किल्लत की अफवाह के बीच अनोखा नजारा; बाइक छोड़ घोड़े पर दफ्तर पहुंचा बैंक कर्मचारी। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में फंस सकता है युवक।
- Written By: अर्पित शुक्ला
बुलेट छोड़ 'चेतक' पर सवार होकर दफ्तर पहुंचा बैंक कर्मचारी (Image- Social Media)
Dewas Petrol Shortage: मध्य प्रदेश के देवास में पेट्रोल की किल्लत के बीच एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक बैंक कर्मचारी घोड़े पर सवार होकर ऑफिस पहुंच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यह युवक रोजाना अपनी बुलेट बाइक से दफ्तर जाता था, लेकिन पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों और भारी भीड़ के कारण उसने इस बार घोड़े से ऑफिस जाने का फैसला किया। 24 मार्च को शहर के कई पेट्रोल पंप बंद होने और मेंड़की रोड स्थित पंप पर लंबा इंतजार होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
क्या है पूरा मामला?
देवास में पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारों और ईंधन को लेकर बनी अफवाहों के बीच एक युवक ने अनोखा अंदाज अपनाकर सबका ध्यान खींच लिया। राधागंज निवासी, एयू फाइनेंस कलेक्शन में कार्यरत गोपाल ठाकुर घोड़े पर सवार होकर अपने ऑफिस पहुंचा।
सम्बंधित ख़बरें
जामा मस्जिद में विदेशी टूरिस्ट से 4500 रुपये मांगने लगा ई-रिक्शा चालक, चायवाले ने बचाई इज्जत
उज्जैन में किसानों का महासंग्राम! पुलिस ने किया लाठीचार्ज; अशोक जाट के जिलाबदर आदेश पर भड़का समाज
5 साल का इंतजार और अब भी बेरोजगार! नियुक्ति के लिए सड़कों पर उतरे संगीत-नृत्य शिक्षक; DPI आयुक्त ने मोड़ा मुंह
95 हजार पाउंड का लालच, मुंबई एयरपोर्ट के नाम से फर्जी कॉल; ग्वालियर में साइबर ठगों ने ऐसे लूटे 1.23 लाख रुपये
Dewas में पेट्रोल संकट के बीच एक युवक का अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बैंक कर्मचारी रोजाना बाइक से ऑफिस जाता था, लेकिन पेट्रोल पंप पर लंबी कतारों के चलते उसने घोड़े से ऑफिस पहुंचने का फैसला किया। यह देसी जुगाड़ अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।#Dewas… pic.twitter.com/uDyMHvURbq — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) March 26, 2026
जहां लोग पेट्रोल भरवाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे, वहीं युवक ने इस अनोखे जुगाड़ से सफर तय किया। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने इसे दिलचस्प और हटकर बताया, जबकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में ईंधन की कोई कमी नहीं है और अफवाहों से बचने की अपील की है।
सोशल मीडिया पर वाीडियो वायरल
अगले दिन जब यह युवक घोड़े पर सवार होकर ऑफिस गया, तो लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस अनोखे अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन अब यह मामला उसके लिए परेशानी भी बन सकता है।
यह भी पढ़ें- ईरान-इजरायल युद्ध का खौफ या महज अफवाह? UP से गुजरात तक पेट्रोल के लिए हाहाकार, प्रशासन को उतरना पड़ा मैदान में
दरअसल, सड़क पर घोड़ा दौड़ाते समय उसने यातायात नियमों का पालन नहीं किया और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में चलता नजर आया। इसी कारण वह पुलिस की नजर में आ गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
