- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bagless Day In Madhya Pradesh Schools One Day A Week Only For Sports Fun Says Education Minister Uday Pratap Singh
अब कम होगा बैग का बोझ, स्कूलों में मनाया जाएगा ‘Bagless Day’, हफ्ते में एक दिन सिर्फ खेल-कूद के मजे
- Written By: अक्सा अंसारी

बैगलेस स्कूल (डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: बच्चों के स्कूल बैग (School Bag) का वजन कम करने का प्रयास माता पिता के साथ ही स्कूल और अब सरकार के लिए भी अहम मुद्दा बनता जा रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने मामले पर एक अनोखी पहल की है, जिसके तहत अब इस मुश्किल को बच्चों के लिए एक दिन फ्री कर मजे में बदला जा सकता है।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकार ने छात्रों का तनाव कम करने के लिए यह कदम उठाया है। राज्य में सप्ताह में एक दिन “बैग लेस स्कूल” (Bagless School) की घोषणा की गई है, जिस से से हफ्ते के एक दिन बच्चों को भारी बैग के बोझ से राहत मिलेगी। सरकार द्वारा यह पहल राज्य में आगामी नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 से कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए शुरू की जाएगी।
‘बैग लेस स्कूल’
सप्ताह में एक दिन “बैग लेस स्कूल” की इस पहल से छात्र स्कूलों में स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग ले सकेंगे, खेल खेल सकेंगे, सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले सकेंगे और बाकी बहुत कुछ कर सकेंगे। यह पहल मध्य प्रदेश में संचालित सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू की जाएगी। राज्य सरकार ने इसके लिए एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने छात्रों की कक्षाओं के अनुसार उनके बैग के वजन का भी उल्लेख किया है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया विधायक राजेंद्र भारती दोषी करार: 25 साल पुराने केस में कल होगा सजा का ऐलान, नरोत्तम मिश्रा खेमे में हलचल
MP-UP Sahyog Sammelan: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे एमपी-यूपी, CM मोहन यादव ने कहा निवेश की अनंत संभावनाएं
कटनी में कलयुगी मां-बाप की करतूत, ट्रेन के टॉयलेट में फेंकी गई नवजात बच्ची; RPF ने बचाई जान- VIDEO
खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
स्कूल में बैगलेस डे (डिजाइन फोटो)
क्या है ‘बैग लेस स्कूल’ का मतलब
वहीं राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह (MP School Education Minister Uday Pratap Singh) ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “बच्चों पर उनके बैग के बोझ के कारण उन पर होने वाले तनाव से उन्हें बचाने के लिए, हमने छात्रों के बैग के वजन को उनकी कक्षा के अनुसार वर्गीकृत किया है। हमने सप्ताह में एक दिन ‘बैग लेस स्कूल’ का भी निर्णय लिया है।”
उन्होंने आगे कहा की ‘बैग लेस स्कूल’ का मतलब है कि बच्चों को स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग लेकर, गेम खेलकर, संगीत सुनकर, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग आदि लेकर उस दिन का आनंद लेना चाहिए। उस दिन विद्यार्थियों को इस प्रकार व्यस्त रहना चाहिए कि स्कूल उन्हें तनाव का विषय न लगे, बल्कि उनके लिए खुशी का विषय बने। मंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने छात्रों का तनाव दूर करने के इरादे से यह प्रयास किया है।
Bagless day in madhya pradesh schools one day a week only for sports fun says education minister uday pratap singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर: रमाई आवास योजना में सख्ती, लाभार्थियों के दस्तावेजों की होगी जांच; अपात्रों पर कार्रवाई संभव
Apr 02, 2026 | 09:36 AMआदित्य चोपड़ा की एक सलाह ने बदल दी दिव्या दत्ता की सोच, 20 फिल्में साइन करने के बाद लौटाया साइनिंग अमाउंट
Apr 02, 2026 | 09:32 AMईरान पर हमले की चेतावनी और शेयर बाजार में हाहाकार! Sensex और Nifty धड़ाम, निवेशकों के करोड़ों रुपये डूबे
Apr 02, 2026 | 09:29 AMNASA का महत्वाकांक्षी आर्टेमिस 2 मिशन लॉन्च, भेजे चार अंतरिक्ष यात्री, 10 दिनों तक लगाएंगे चांद का चक्कर
Apr 02, 2026 | 09:28 AMखेसारी लाल यादव के शो में भारी बवाल! मंच पर चले जूते-चप्पल, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, देखें VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:24 AMसंभाजीनगर: CSMSS पॉलिटेक्निक के छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर परचम, IIT रुड़की में एआई प्रोजेक्ट को प्रथम स्थान
Apr 02, 2026 | 09:24 AMमुंबई में अंतरराष्ट्रीय तनाव का फायदा उठाकर ठगी, ‘गैस अधिकारी’ बनकर लोगों को बनाया शिकार
Apr 02, 2026 | 09:16 AMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














