मध्य प्रदेश में अपना दल एस का संगठन विस्तार, मान सिंह विसेन बने स्टेट प्रेसिडेंट
Man Singh Visen statement On Party Expansion: MP में अपना दल एस संगठन विस्तार कर रहा है। इस कड़ी में मान सिंह विसेन को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वह शोषित वर्ग के मुद्दे उठाएंगे।
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस (फोटो सोर्स- नवभारत)
Apna Dal S Madhya Pradesh: अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व वाली पार्टी अपना दल एस ने मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर बड़ा अभियान शुरू करने के संकेत दिए हैं। भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह विसेन ने अपने राजनीतिक सफर और पार्टी की आगामी रणनीति को विस्तार से रखा।
मान सिंह विसेन ने कहा कि उनका राजनीतिक सफर साल 1997 से शुरू हुआ था। पार्टी में युवा जिला प्रभारी से लेकर युवा जिला अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश सचिव, प्रदेश प्रवक्ता और युवा प्रदेश अध्यक्ष जैसे कई दायित्व निभाने के बाद अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वह सामाजिक न्याय के आंदोलन को मजबूत करके निभाएंगे।
दबे-कुचले और शोषित वर्गों की आवाज उठाई
उन्होंने कहा कि अपना दल एस स्थापना काल से ही दबे-कुचले, शोषित और वंचित समाज को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए संघर्ष करता रहा है। पार्टी लगातार जातिगत जनगणना, समान शिक्षा व्यवस्था, वोटर पेंशन, विदेशों से काला धन वापस लाने और जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी जैसे मुद्दे उठाती रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, दहेज प्रथा को बताया जिम्मेदार
सम्मान निधि योजना से 1 साल में 3 लाख किसान बाहर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने तत्काल राशि देने की मांग की
जबलपुर में बीच सड़क पर लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
अवैध कब्जे के खिलाफ एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व गृह मंत्री, दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी
सड़क से संसद तक कई मुद्दों को उठाया
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने सड़क से संसद तक ओबीसी, एससी-एसटी और किसानों से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाया है। इनमें नीट में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण, केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालयों में ओबीसी आरक्षण, क्रीमीलेयर सीमा बढ़ाने, ओबीसी मंत्रालय गठन, अखिल भारतीय न्यायिक सेवा और निजी क्षेत्र में आरक्षण जैसे मुद्दे शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश बनेगा सेवा-प्रधान Health Model, चिकित्सा व्यवसाय नहीं; सेवा का माध्यम
आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरा
उन्होंने मध्य प्रदेश के उद्योगों पर भी सवाल उठाए। विसेन ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में सीमेंट कारखाने होने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। आने वाले समय में पार्टी शिक्षित बेरोजगारों को 80 प्रतिशत रोजगार दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन करेगी। प्रदेश में ओबीसी के 13 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा और कहा कि आरक्षण बहाली के लिए सभी जिलों में प्रदर्शन किए जाएंगे। साथ ही संगठन विस्तार कर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने की बात कही।
