-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Alert Bhopal Ram Navami Processions Taken Out Commissioner Security Tight Ground Sky Thousands Soldiers Deployed
4000 पुलिस बल, हाईराइज बिल्डिंग पर जवानों की तैनाती, RAF की टुकड़ी…अचानक छावनी में तब्दील हुई राजधानी, हाईअलर्ट जारी
- Written By: अर्पित शुक्ला
MP News: देशभर में रामनवमी का त्योहार रविवार के दिन मनाया जाएगा। भोपाल में तीन बड़े जुलूस निकाले जाएंगे, जिनकी निगरानी के लिए 4000 से ज्यादा पुलिस बल, RAF की टुकड़ी तथा हाई राइज बिल्डिंग्स पर जवानों की तैनाती की गई है।

सांकेतिक तस्वीर
नवभारत डेस्क: रामनवमी के त्यौहार को लेकर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरे शहर में अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल में तीन बड़े जुलूस निकाले जाएंगे, जिनकी निगरानी के लिए 4000 से ज्यादा पुलिस बल, RAF की टुकड़ी तथा हाई राइज बिल्डिंग्स पर जवानों की तैनाती की गई है।
उन्होंने बताया कि परंपरागत मार्गों से ही जुलूस निकाले जाएंगे तथा डीजे पर भड़काऊ गाने पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी स्पेशल मॉनिटरिंग की जा रही है। मिश्रा ने आगे बताया कि आयोजकों और समाज के प्रमुख लोगों से पहले ही चर्चा की जा चुकी है जिससे त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।
देशभर में मनाया जाएगा रामनवमी का त्योहार
देशभर में रामनवमी का त्योहार रविवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। इसको लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार के साथ ही महाराष्ट्र, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल में अलर्ट है। पूर्व में इन राज्यों में रामनवमी जुलूस के दौरान कई बार अप्रिय स्थिति बनी है। इससे निपटने के लिए इस बार पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
MP के 90 हजार अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, अब मिलेंगे 10 आकस्मिक अवकाश, ई-अटेंडेंस की 90% अनिवार्यता भी खत्म
भोपाल में 15 साल से सड़क का इंतजार: नाराज रहवासियों ने कीचड़ भरी सड़क पर बो दिया धान, जल्द रोड बनवाने की मांग
मन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की
जेन Z प्रदर्शन पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- युवाओं के कंधे का इस्तेमाल कर देश को कमजोर करने की कोशिश
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
शहर-शहर ऐसे मनाया जाएगा रामला का जन्मदिन
रामनवमी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर शहर में प्रमुख राम मंदिरों को सजाया गया है। कई स्थानों पर राम रथयात्रा भी निकाली जाएगी। इसमें आकर्षक अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति और हनुमान जी की झांकियों के साथ रामलला रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने तथा उनके हालचाल जानने निकलेंगे। यात्रा में अश्व ध्वज वाहक तथा सैकड़ों युवा भगवा ध्वज लेकर चलेंगे। यात्रा में आगे घोड़े-बग्गी, बैंड बाजे और हाथी भी रहेंगे। इसके साथ ही श्रीराम महायज्ञ तथा दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव की महाआरती भी होगी।
Alert bhopal ram navami processions taken out commissioner security tight ground sky thousands soldiers deployed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














