नए नवेले जिलाध्यक्षों ने बढ़ाई राहुल की टेंशन, घमासान के बाद दिल्ली तलब हुए जिला अध्यक्ष
Madhya Pradesh Congress: कांग्रेस द्वारा प्रदेश में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करने बाद पार्टी में फिर से घमासान शुरू हो गया है। जिसके बाद 24 अगस्त को नए जिलाध्यक्षों को दिल्ली तलब किया गया है।
- Written By: पूजा सिंह
सांसद राहुल गांधी (सौजन्य सोशल मीडिया)
Ruckus In Madhya Pradesh Congress : मध्यप्रदेश कांग्रेस में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति होने के बाद अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है। नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी होते ही गुटीय कलह उजागर हो गई है। इस फैसले के बाद से बयानबाजी और इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। वहीं दूसरी ओर, नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण के लिए 24 अगस्त को दिल्ली बुलाया गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी नए जिलाध्यक्षों से बातचीत करेंगे ।
कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत राज्य के 71 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इन जिला अध्यक्षों में विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। इनमें कई जिला अध्यक्ष ऐसे हैं, जो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नाते रिश्तेदार भी हैं। इतना ही नहीं, कई जिला अध्यक्षों को एक बार फिर कमान सौंपी गई है। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद पार्टी में नाराजगी बढ़ने लगी है और इन नियुक्तियों को लेकर सवाल भी उठाए जा रहे हैं।
जयवर्धन सिंह के समर्थकों ने दहन किया पुतला
गुना का जिला अध्यक्ष पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह को बनाया गया है, इससे उनके समर्थकों में नाराजगी है। समर्थकों का कहना है कि प्रदेश स्तरीय नेता को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। विरोध में उतरे कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी का पुतला तक दहन किया। इसी तरह डिंडोरी से आदिवासी चेहरे ओंकार सिंह मरकाम को अध्यक्ष बनाया गया है, जिससे उनके समर्थक सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, पूछा- 2 वोटर आईडी कैसे बनीं, जांच की मांग
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
तेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
MP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
संभागीय प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा
इसके अलावा, इंदौर में चिंटू चैकसे और विपिन वानखेड़े को अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध हुआ है और संभागीय प्रवक्ता सन्नी राजपाल ने तो इस्तीफा तक दे दिया है। इतना ही नहीं, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष साक्षी डागा ने भी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हमला बोला है। इसके अलावा, भोपाल के जिला अध्यक्ष पद के दावेदार प्रदीप उर्फ मोनू सक्सेना ने प्रवीण सक्सेना को फिर भोपाल का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर नाराजगी जताई है और कांग्रेस नेताओं की भाजपा के साथ-गांठ का भी आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, एनडीए ने राधाकृष्णन को बनाया उम्मीदवार, विपक्ष की बैठक आज
24 अगस्त को दिल्ली में राहुल गांधी करेंगे संवाद
विरोध प्रदर्शनों के बीच गुना के जिला अध्यक्ष जयवर्धन सिंह से मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी ने जब भोपाल में आकर संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की थी, तो उन्होंने कहा था कि जिले के सबसे सक्षम और ताकतवर नेता को जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा और उन्होंने यह किया है, जिससे पार्टी को लाभ होगा। वहीं उन्होंने यह भी स्वीकार किया है कि आगामी दिनों में जिला अध्यक्षों को दिल्ली में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। बताया गया है कि राज्य में जिन जिला अध्यक्षों को नियुक्त किया गया है उन सभी को 24 अगस्त को दिल्ली में प्रशिक्षण दिया जाने वाला है। इस प्रशिक्षण के कार्यक्रम में राहुल गांधी भी उपस्थित रहेंगे।
