Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, शादी समारोह से लौट रही कार पर पलटा ट्रेलर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के झाबुहा जिले में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। सीमेंट लदा ट्रेलर कार पर पलट गया। दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 बच्चियां घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Written By: यतीश श्रीवास्तव
Updated On: May 05, 2026 | 06:29 PM

मध्य प्रदेश के झाबुआ हुआ हादसा, 9 की मौत

Follow Us
Follow Us:

भोपाल: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित ट्रेलर शादी समारोह से लौट रही कार पर पलट गया। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान मेघनगर थाना क्षेत्र के सजेली फाटक के पास तेज रफ्तार बेकाबू ट्रेलर इनकी कार पर आकर पलट गया। मरने वालों में 2 पुरुष, तीन महिलाएं और चार बच्चे भी शामिल हैं। दो बच्चे घायल भी हुए हैं। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

देर रात झाबुआ में हुई घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। इसके बाद घटना में मृत लोगों के शव निकाले गए। हादसे में दो बच्चे घायल भी हुए हैं जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर गांव में रहने वाले आसपास के लोग भी पहुंच गए थे। उन्हीं लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी थी।

क्रॉसिंग के पास वैन पर पलटा ट्रेलर

बताया जा रहा कि ट्रेलर मेघनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत संजेली रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अस्थायी सड़क से निर्माणाधीन रेल ओवर ब्रिज को पार कर रहा था तभी वह अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। हादसा करीब 3 बचे के आसपास होना बताया जा रहा है। गांव मानपुर से आयोजित शादी समारोह में हिस्सा लेकर वापस घर लौट रहे थे तभी सजेली फाटक के पास हादसे का शिकार हो गया। परिवार उन्डीखाली शिवगढ़, देवगढ़ का रहने वाला था।

सम्बंधित ख़बरें

MP के 90 हजार अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, अब मिलेंगे 10 आकस्मिक अवकाश, ई-अटेंडेंस की 90% अनिवार्यता भी खत्म

भोपाल में 15 साल से सड़क का इंतजार: नाराज रहवासियों ने कीचड़ भरी सड़क पर बो दिया धान, जल्द रोड बनवाने की मांग

मन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की

जेन Z प्रदर्शन पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- युवाओं के कंधे का इस्तेमाल कर देश को कमजोर करने की कोशिश

बकरीद से पहले गाजियाबाद में बवाल, हिंदू संगठनों ने मीट से भरा ट्रक पुलिस के सामने फूंका; स्थिति बेकाबू-Video

राजस्थान से सीमेंट लादकर जा रहा था ट्रेलर

तेज रफ्तार बड़ा ट्रेलर राजस्थान से सीमेंट लादकर जा रहा था। इस दौरान वह निर्माणाधीन रेलवे क्रॉसिंग के पास से गुजरते समय वह असंतुलित होकर एक कार पर पलट गया। कार में कुल 11 लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार के रहने वाले थे और अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। हादसें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि उसमें सवार लोग उसमें दबने से ही दम तोड़ दिए। घटना में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 बच्चियां घायल हुई हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

9 died in jhabua road accident after trailer overturned on car

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2025 | 10:38 AM

Topics:  

  • Big Accident
  • Madhya Pradesh News
  • Road Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.