महादेव शिव की मिलेगी कृपा, सावन में विशेषकर इस पौधे के सामने जलाएं दीया, शनिदेव का भी मिलेगा आशीष
- Written By: नवभारत डेस्क
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: देवों के देव महादेव को समर्पित सावन का महीना सर्वोत्तम माना जाता है। इस साल ‘सावन माह’ (Shravan Maas 2023) का प्रारंभ 4 जुलाई 2023 दिन मंगलवार से हो रहा है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव को बेलपत्र के अलावा शमी की पत्तियां भी अर्पित की जाती है। यदि आप इस पावन महीने में शमी के पौधे के पास दीपक जलाएंगे तो आपको कई सारे लाभ प्राप्त हो सकते है। आइए जानें पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से शमी के पास दीपक जलाने के फायदे –
यदि आपके घर में शमी का पौधा है तो सबसे पहले उसे दक्षिण दिशा में रखें, क्योंकि शमी के पौधे के लिए सर्वोत्तम दिशा दक्षिण मानी जाती है। ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, भगवान शिव को जिस तरह बेलपत्र अर्पित किया जाता है। वैसे ही शमी की पत्तियां भी अर्पित की जाती है। इससे शिव जी और शनिदेव दोनों की कृपा मिलती है। यदि आप भी इस सावन महीने में शमी के पौधे के पास रोज दीपक जलाएंगे तो आपको कई लाभ प्राप्त हो सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
साल में सिर्फ 1 दिन खुलता है ये शिव मंदिर! दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं सारे दुख
हरियाणा के नूंह में छुपा चमत्कारी मंदिर, जहां शिव के साथ आज भी जुड़ा है श्रीकृष्ण का नाम
शिवलिंग के सामने तीन बार ताली क्यों बजाते हैं भक्त? जानें पौराणिक कारण और आध्यात्मिक महत्व
एशिया का सबसे ऊंचा शिव धाम, जहाँ पत्थरों से आती है डमरू की अद्भुत ध्वनि
शमी के पौधे के पास आप साफ मिट्टी का दीपक या फिर आटे का दीपक जला सकते है। शमी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। परंतु, आप घी का दीपक जलाने में सक्षम नहीं हैं तो तेल का दीपक भी जला सकते हैं। इसके लिए साफ मिट्टी या आटे के दीपक में बीचोबीच एक बाती रखें और उसके ऊपर घी या तेल डालकर उस दीपक को प्रज्वलित करें।
सावन के महीने में भगवान शिव पर शमी की पत्ती चढ़ाने का अर्थ है कि आप भगवान शिव के अनन्य भक्त हैं, और खुद को बुराई और दुर्भाग्य से बचाना चाहते हैं। इसके साथ ही भगवान शिव पर शमी की पत्ती अर्पित करने से सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
