- Hindi News »
- Lifestyle »
- Worship Tulsi Plant Properly In The Month Of Kartik
कार्तिक के महीने में ‘इस’ पौधे की विधिवत करें पूजा और दान भी करें ‘इस’ पौधे का, प्रसन्न हो धन बरसाएंगी मां लक्ष्मी
- Written By: वैष्णवी वंजारी

पौष पुत्रदा एकादशी
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: जगत के पालनहार भगवान विष्णु का प्रिय माह ‘कार्तिक मास’ (Kartik Month 2023) 29 अक्टूबर, रविवार 2023 से शुरू हो रहा हैं। इसका समापन कार्तिक पूर्णिमा पर 27 नवंबर 2023 को होगा। सनातन धर्म में इस महीने का बड़ा महत्व हैं। ये मास चातुर्मास का आखिरी मास माना जाता है। क्योंकि, इस मास में भगवान विष्णु जाग हो जाते हैं। ज्योतिषियों का मानना है कि, कार्तिक मास हिंदू भक्तों के लिए बड़ा शुभ एवं मनोवांछित फल प्रदान करने हेतु बताया गया हैं।
इसलिए इस पूरे महीने में विधि विधान से तुलसी पूजन और आरती की जाती हैं। जिससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। कहते है कार्तिक के महीने में तुलसी के पौधे के ये विशेष उपाय आपके जीवन को खुशियों से भर सकते हैं और इन उपायों से आपके घर के सभी क्लेश दूर करने में मदद मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Health Tips: तुलसी के पत्तों से भी कई गुना ज्यादा ताकतवर है इसकी मंजरी, बस इस तरह से कर लें सेवन
तुलसी के पत्ते में छिपा है बेदाग खूबसूरती का सीक्रेट, 7 दिन में मुंहासे और दाग-धब्बे होंगे गायब!
अगर तुलसी का पौधा सूख जाए तो क्या करें? गलती से भी न फेंके, जानिए सूखा पौधा कैसे दिलाएगा सुख-शांति
माघ मास 2026 4 जनवरी से आरंभ, जानिए क्यों कहा जाता है इसे जप-तप और मोक्ष का महीना
यदि आप इस महीने में तुलसी से जुड़े हुए कुछ उपाय आजमाती हैं तो आपके घर में धन की बर्षा हो सकती है और साथ ही, आपका रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। आइए जानें कार्तिक महीने में तुलसी से जुड़े कुछ आसान उपायों के बारे में।
ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास में तुलसी की नियमित पूजा करने से आपके धन में इजाफा होता है और जीवन से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं। स्कंद पुराण में कार्तिक मास के बारे में कहा गया है कि जिस प्रकार शास्त्रों में वेद, नदियों में गंगा और युगों में सतयुग से श्रेष्ठ कुछ और नहीं है वैसे ही इस महीने में तुलसी पूजा से बड़ा कोई कर्म नहीं माना जाता है।
ज्योतिषियों के अनुसार, कार्तिक माह में तुलसी का पूजन करने के अलावा, तुलसी के पौधे का दान करना भी श्रेष्ठ माना गया है। इस माह में तुलसी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है।
इस महीने हर एक गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे में जल के अलावा कच्चे दूध भी अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और कभी भी घर में धन दौलत की कमी नहीं होती है। यदि आप नियमित रूप से विष्णु पूजन में भोग अर्पित करते समय उसमें तुलसी दल भी चढाएंगी तो ये आपके आने वाले जीवन में समृद्धि का कारक बन सकता है। तुलसी को विष्णु प्रिया कहा जाता है, इसलिए भोग में तुलसी दल चढ़ाने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।

शास्त्रों के अनुसार. कार्तिक में पूरे महीने लगातार तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से परम पुण्य की प्राप्ति होती है और हमारे जीवन में सुख शांति स्थापित होती है।
वहीं ऐसी मान्यता भी है कि कार्तिक माह में हम यदि तुलसी के उपाय अगर न करें या तुलसी की पूजा न करें तो इस पूरे महीने की पूजा अधूरी मानी जाती है। कार्तिक माह में तुलसी की पूजा करने से हमें चार गुना ज़्यादा फल मिल जाता है। कहते है कार्तिक के महीने में तुलसी के पौधे के ये विशेष उपाय आपके जीवन को खुशियों से भर सकते हैं और इन उपायों से आपके घर के सभी कलेश दूर करने में मदद मिलेगी।
Worship tulsi plant properly in the month of kartik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














