Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महासप्‍तमी के दिन करें ‘मां कालरात्रि’ की पूजा, ‘इसका’ चढ़ाएं प्रसाद देवी होंगी प्रसन्न

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Oct 12, 2021 | 07:00 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

-सीमा कुमारी

मंगलवार, 12 अक्टूबर को ‘शारदीय नवरात्रि’ का सातवां दिन है। यानी, मां ‘कालरात्रि’ का दिन है, नवरात्रि के सातवें दिन देवी दुर्गा के सातवें स्वरूप ‘मां कालरात्रि’ की पूजा-  अर्चना की जाती है।  ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, दुर्गा मां की पूजा का सातवां दिन भी नवरात्रि के दिनों में बहुत महत्त्वपूर्ण माना जाता है। सदैव शुभ फल देने के कारण इनको ‘शुभंकरी’ भी कहा जाता है।

कहा जाता है कि ‘मां कालरात्रि’ की पूजा करने से काल का नाश होता है। मां के इस स्वरूप को वीरता और साहस का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि ‘मां कालरात्रि’ की कृपा से भक्त हमेशा भयमुक्त रहता है, उसे अग्नि, जल, शत्रु आदि किसी का भी भय नहीं होता। आइए जानें ‘मां कालरात्रि’ की पूजा-विधि और महिमा

पूजा-विधि

मान्यताओं के मुताबिक, नवरात्रि के सप्तम दिन ‘मां कालरात्रि’ की पूजा करने से जातक के समस्त शत्रुओं का नाश होता है। माता की पूजा पूर्णतया: नियमानुसार शुद्ध होकर एकाग्र मन से की जानी चाहिए। माता काली को गुड़हल का पुष्प अर्पित करना चाहिए। कलश पूजन करने के उपरांत माता के समक्ष  दीपक जलाकर रोली, अक्षत से तिलक कर पूजन करना चाहिए और मां काली का ध्यान कर वंदना श्लोक का उच्चारण करना चाहिए। 

इसका लगाएं भोग 

तत्पश्चात मां का स्तोत्र पाठ करना चाहिए। ‘मां कालरात्रि’ को गुड़ बहुत प्रिय है, इसलिए ‘महासप्‍तमी’ (Maha Saptami) के दिन उन्‍हें इसका भोग लगाना शुभ माना जाता है। मान्‍यता है कि मां को गुड़ का भोग चढ़ाने और ब्राह्मणों को दान करने से वह प्रसन्‍न होती हैं और सभी विपदाओं का नाश करती हैं।

पसंद है गुड़हल का फूल

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, माता काली एवं ‘कालरात्रि’ को गुड़हल का फूल बहुत पसंद है। इन्हें 108 लाल गुड़हल का फूल अर्पित करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जिन्हें मृत्यु या कोई अन्य भय सताता हो, उन्हें अपनी या अपने सम्बन्धी की लंबी आयु के लिए ‘मां कालरात्रि’ की पूजा लाल सिन्दूर व ग्यारह कौड़ियों से सुबह प्रथम पहर में करनी चाहिए। ‘मां कालरात्रि’ की इस विशेष पूजा से जीवन से जुड़े समस्त भय दूर हो जाएंगे। 

कथा

‘कालरात्रि’ को मां काली का ही रूप माना जाता है। काली मां इस कलियुग मे प्रत्यक्ष फल देने वाली हैं। काली, भैरव तथा हनुमान जी ही ऐसे देवी-देवता हैं, जो शीघ्र ही जागृत होकर भक्त को मनोवांछित फल देते हैं। काली के नाम और रूप अनेक हैं। किन्तु, लोगों की सुविधा और जानकारी के लिए इन्हें भद्रकाली, दक्षिण काली, मातृ काली और महाकाली भी कहा जाता है। 

‘दुर्गा सप्तशती’ में महिषासुर के वध के समय मां भद्रकाली की कथा वर्णन मिलता है कि युद्ध के समय महाभयानक दैत्य समूह देवी को रण भूमि में आते देखकर उनके ऊपर ऐसे बाणों की वर्षा करने लगा, जैसे बादल मेरूगिरि के शिखर पर पानी की धार की बरसा रहा हो। तब देवी ने अपने बाणों से उस बाण समूह को अनायास ही काटकर उसके घोड़े और सारथियों को भी मार डाला। साथ ही उसके धनुष तथा अत्यंत ऊंची ध्वजा को भी तत्काल काट गिराया। धनुष कट जाने पर उसके अंगों को अपने बाणों से बींध डाला। और भद्रकाली ने शूल का प्रहार किया। उससे राक्षस के शूल के सैकड़ों टुकड़े हो गये, वह महादैत्य प्राणों से हाथ धो बैठा।

Worship maa kalratri on the day of mahasaptami offer her prasad devi will be pleased

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 12, 2021 | 07:00 AM

Topics:  

  • Durga Puja

सम्बंधित ख़बरें

1

दुर्गा पूजा कमेटियों के लिए ममता की जगी ‘ममता’, खोल दिया सरकारी खजाना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.