Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए माता के इस स्वरूप की महिमा और पूजा-विधि

  • By दीपिका पाल
Updated On: Apr 10, 2024 | 08:48 AM

आज करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: आज यानी 10 अप्रैल को ‘चैत्र नवरात्रि’ (Chaitra Navratri 2024) का दूसरा दिन माता दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को समर्पित है। इस दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी (Goddess Brahmacharini) की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही विशेष कार्य में सिद्धि पाने हेतु व्रत भी रखा जाता है। धार्मिक मत है कि, मां की पूजा-उपासना करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। अतः साधक विधि विधान से नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हैं। अगर आप भी मां ब्रह्मचारिणी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो इस विधि से मां की पूजा-उपासना करें। ऐसे में आइए जान लीजिए मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि और इसकी महिमा –

पूजा विधि

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा विधि विधान से की जाती है। सुबह सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान कर साफ कपड़े पहनें। मां को पंचामृत से स्नान कराएं। इसके बाद मां को अक्षत चंदन और रोली चढ़ाएं। मां को कमल और गुड़हल पसंद है और उनको ये फूल चढ़ाएं। इसके बाद कलश देवता और नवग्रह की विधि विधान से पूजा करें। दीपक प्रज्जवलित करें और मां की आरती उतारें। मां ब्रह्माचारिणी को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।

पीले रंग की मिठाई का लगाएं भोग

मां ब्रह्माचारिणी को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इससे रिश्तों में मिठास आती है। ये भोग मां को अर्पित करन से भगवती अतिशीघ्र प्रसन्न होती हैं और लंबी आयु और सौभाग्य का वरदान देती है। इसके अलावा, ऐसा कहा जाता है कि माता को हरा रंग पसंद होता है। इसलिए इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

मां ब्रह्माचारिणी की महिमा

माता ब्रह्मचारिणी हमें यह संदेश देती हैं कि जीवन में बिना तपस्या अर्थात कठोर परिश्रम के सफलता प्राप्त करना असंभव है। बिना श्रम के सफलता प्राप्त करना ईश्वर के प्रबंधन के विपरीत है। अत: ब्रह्मशक्ति अर्थात समझने व तप करने की शक्ति हेतु इस दिन शक्ति का स्मरण करें। योग-शास्त्र में यह शक्ति स्वाधिष्ठान में स्थित होती है। अत: समस्त ध्यान स्वाधिष्ठान में करने से यह शक्ति बलवान होती है एवं सर्वत्र सिद्धि व विजय प्राप्त होती है।

Worship goddess brahmacharini today on the second day of navratri

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 10, 2024 | 07:31 AM

Topics:  

  • Goddess Durga
  • Lifestyle News

सम्बंधित ख़बरें

1

अगर चाय के साथ खाते हैं रस्क और बिस्किट, तो आज ही हो जाएं सावधान, वरना सेहत पर पड़ सकता है भारी

2

चुप रहने वाले लोग क्यों होते हैं सबसे मजबूत? जानिए 10 कारण

3

क्या आप भी रात में स्वेटर पहनकर सोते हैं? जानिए सेहत पर क्या होता है असर

4

डाइजेशन से लेकर वेट लॉस तक, भुना जीरा बदल सकता है आपकी सेहत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.