-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- World Heart Day Special Changing Lifestyle Life Should Go On Like Heart Beats
विश्व हृदय दिवस विशेष: बदलती जीवनशैली में ‘दिल’ की धड़कनों संग ऐसे चलनी चाहिए जिंदगी
- Written By: मनोज आर्या
World Heart Day: भारत में हृदय रोग एक महामारी की तरह तेजी से फैल रहा है, जिसने अब युवाओं को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। दुनिया भर में होने वाली हर चार में से एक मौत की वजह हृदय रोग ही है।

(कॉन्सेप्ट फोटो)
World Heart Day 2025: आज पूरे देश में विश्व हृदय दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर यह बात फिर से ज़ोर पकड़ रही है कि हमारी तेज़ी से बदलती जीवनशैली में सजगता ही वह कुंजी है जो ज़िंदगी की डोर को थामे रहने वाली दिल की धड़कनों को सुरक्षित रख सकती है। यह दिन महज़ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक सामूहिक चेतावनी और जीवन बचाने की अपील है क्योंकि आज हमारा दिल सबसे बड़े खतरे में है।
भारत में ‘मूक महामारी’ बना हृदय रोग
भारत में हृदय रोग एक मूक महामारी की तरह तेज़ी से पैर पसार रहे हैं, जिसने अब युवाओं को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। यह एक वैश्विक संकट है, जिसके अनुसार दुनिया भर में होने वाली हर चार में से एक मौत की वजह हृदय रोग ही है। विश्व हृदय महासंघ की रिपोर्ट बताती है कि हृदय रोगों का 75 प्रतिशत बोझ निम्न और मध्यम आय वाले देशों पर है, जिसमें भारत भी शामिल है। लगातार बढ़ता तनाव, भागदौड़ भरी ज़िंदगी और अनियंत्रित खान-पान इस गंभीर खतरे को और बढ़ा रहे हैं। विशेषज्ञ चेताते हैं कि अगर अब नहीं चेते तो कल बहुत देर हो सकती है।
दिल का प्रदूषण से भी है कनेक्शन
दिल के स्वास्थ्य का सीधा संबंध हमारे आस-पास के वातावरण से भी है। एक कड़वा सच यह है कि वायु प्रदूषण से होने वाली लगभग 25 प्रतिशत हृदय संबंधी मौत हर साल होती हैं। यानी, हर साल करीब 70 लाख लोग केवल प्रदूषण के कारण मौत के शिकार हो जाते हैं। यह आंकड़ा स्पष्ट करता है कि पृथ्वी का स्वास्थ्य सीधे तौर पर हमारे दिल के स्वास्थ्य से जुड़ा है। स्वस्थ हवा, स्वस्थ जीवन की पहली शर्त है। इस विश्व हृदय दिवस पर हमें प्रदूषण घटाने का भी संकल्प लेना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
प्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
Monsoon Care: बारिश के मौसम में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए अपनाएं ये हाइजीन टिप्स, बीमारियों से होगा बचाव
स्वस्थ दिल के लिए अपनाएं ‘जीवनशैली मंत्र’
विशेषज्ञों के अनुसार, हृदय को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए जीवनशैली में कुछ अहम बदलाव लाना ज़रूरी है। इसके लिए हमें कुछ जरूरी काम करने होंगे। जिसमें ये प्रमुख हैं….
1. संतुलित आहार: ताज़े फल-सब्जियों का अधिक सेवन करें और खाने में चीनी व नमक का उपयोग कम करें। जंक फूड और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से दूरी बनाना आवश्यक है।
2. नियमित कसरत: रोज़ाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करना या पैदल चलना हृदय की सेहत के लिए अमृत के समान है।
3. तनाव प्रबंधन: आधुनिक जीवन का सबसे बड़ा दुश्मन तनाव है। इस पर नियंत्रण के लिए योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।
4. धूम्रपान छोड़ें: धूम्रपान हृदय रोग के खतरे को कई गुना बढ़ा देता है। इसे छोड़ने से केवल दो साल में जोखिम आधा हो जाता है और 15 साल में यह नॉन-स्मोकर के जैसा हो जाता है।
5. नियमित जांच: ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच करवाना हृदय रोग की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
ये भी पढ़ें: नवरात्रि में कन्या भोज के लिए घर पर आसान विधि से बनाएं भंडारे वाले आलू, उंगलियां चांटते रह जाएंगे सब
आपका स्वास्थ्य, राष्ट्र का स्वास्थ्य
जब हम अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति सजग होते हैं, तभी परिवार, समाज और अंततः राष्ट्र का स्वास्थ्य सुरक्षित होता है। विश्व हृदय दिवस हमें दिल से जुड़े मिथकों को तोड़ने और स्वस्थ आदतें अपनाने का अवसर देता है। एक मजबूत दिल ही जीवन को लंबी उम्र और एक गहरी मुस्कान देता है। इस दिन संकल्प लें कि हम अपने दिल का ख़्याल रखेंगे, ताकि ज़िंदगी की धुन बिना रुके बजती रहे।
World heart day special changing lifestyle life should go on like heart beats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राज ठाकरे का BJP-RSS पर बड़ा आरोप, बोले- 1400 करोड़ का हिसाब दो; गडकरी-फडणवीस पर भी साधा निशाना
Jul 10, 2026 | 08:10 AM10 जुलाई का इतिहास: जब पाकिस्तान ने आखिरकार बांग्लादेश को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में दी मान्यता
Jul 10, 2026 | 08:07 AMअमरावती में पटवारी विपुल ठाकरे पर गंभीर आरोप; दुष्कर्म और ₹5 करोड़ की ठगी के मामले में सर्विस रिवॉल्वर जब्त
Jul 10, 2026 | 08:06 AM76 साल के हुए सुनील गावस्कर, तस्वीरों में देखिए ‘लिटिल मास्टर’ के शानदार करियर की 8 यादगार झलकियां
Jul 10, 2026 | 08:05 AMPoK के शुबाजाबाद में सुरक्षा बलों की फायरिंग में 2 युवकों की मौत, प्रदर्शनकारियों का भड़का गुस्सा
Jul 10, 2026 | 08:04 AMRaghav Juyal Birthday: यूट्यूब से सीखा डांस…फिर बने ‘किंग ऑफ स्लो मॉशन’, फिल्मों में निभाया विलेन का रोल
Jul 10, 2026 | 08:04 AMअक्षय कुमार ने बीमार दोस्त राजेश शर्मा के लिए किया भावुक पोस्ट, ट्वीट कर बोले- ‘जल्दी ठीक हो जा यार’
Jul 10, 2026 | 08:02 AMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














