Hair Dandruff: सर्दियों में सिर में जमने लगी है रूसी और खुजली? घर पर इन 5 तरीकों से रखें स्कैल्प का ख्याल

Dandruff Home Remedies: सर्दियों में सिर में रूसी, खुजली और सफेद पपड़ी की समस्या बढ़ सकती है। जानिए फ्लेकी स्कैल्प के कारण और घर पर इसकी देखभाल करने के आसान तरीके।
Winter dandruff flaky scalp home remedies.
डैंड्रफ प्रॉब्लमफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ठंडी हवा और कम नमी से स्कैल्प में रूखापन बढ़ सकता है।

  • एलोवेरा, सही हेयर वॉश और स्कैल्प केयर से रूखेपन में राहत मिल सकती है।

  • लगातार डैंड्रफ और खुजली होने पर एंटी-डैंड्रफ शैंपू या डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

How To Get Rid Of Dandruff: सर्दियों में सिर्फ त्वचा ही नहीं, बल्कि स्कैल्प यानी सिर की त्वचा भी रूखी और फ्लेकी होने लगती है। ठंड के मौसम में कम नमी और ठंडी हवा के कारण सिर में खुजली, सफेद पपड़ी और फ्लेक्स दिखाई देने लगते हैं। कई बार बालों में कंधों पर गिरने वाली सफेद रूसी शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है।

हालांकि, हर बार स्कैल्प पर दिखने वाली पपड़ी डैंड्रफ नहीं होती। यह रूखी त्वचा या किसी अन्य स्किन कंडीशन की वजह से भी हो सकती है। ऐसे में स्कैल्प की सही देखभाल करना जरूरी है। आइए जानते हैं सर्दियों में डैंड्रफ और फ्लेकी स्कैल्प से राहत पाने के लिए कौन-से घरेलू तरीके कारगर हैं।

एलोवेरा जेल से दें स्कैल्प को ठंडक

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल त्वचा को नमी देने के लिए किया जाता है। अगर स्कैल्प में हल्का रूखापन और खिंचाव महसूस होता है, तो बिना खुशबू वाला एलोवेरा जेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्कैल्प मॉइस्चराइज होता है और डैंड्रफ की समस्या कम होती है।

गुनगुने पानी से धोएं बाल

सर्दियों में बहुत गर्म पानी से सिर धोने की आदत स्कैल्प का रूखापन और जलन बढ़ाती है। इसलिए बालों को धोने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। इससे स्कैल्प को साफ रखने में मदद मिलती है। साथ ही बाल धोने के बाद कंडीशनर को बालों की लंबाई पर जरूर लगाएं, स्कैल्प पर नहीं।

नारियल तेल का इस्तेमाल करें

अगर स्कैल्प रूखी है तो नारियल तेल को बालों की लंबाई और सिरों पर अच्छी तरह लगाएं। लेकिन, यदि आपकी स्कैल्प ऑयली है या आपको डैंड्रफ और सेबोरिक डर्मेटाइटिस की समस्या है, तो स्कैल्प पर ज्यादा तेल लगाने से परेशानी बढ़ सकती है।

माइल्ड शैंपू से नियमित रूप से साफ करें स्कैल्प

स्कैल्प पर जमा तेल, पसीना और मृत त्वचा को साफ रखना जरूरी है। इसके लिए अपने बालों के प्रकार के अनुसार माइल्ड शैंपू इस्तेमाल करें। अगर रूसी के साथ खुजली और फ्लेक्स भी हैं, तो केटोकोनाजोल, जिंक पाइरिथियोन या सेलेनियम सल्फाइड जैसे इंग्रेडिएंट्स वाला एंटी-डैंड्रफ शैंपू मदद करता है।

Winter dandruff flaky scalp home remedies.
Mental Health Tips: पढ़ाई का दबाव और स्क्रीन टाइम बिगाड़ सकते हैं स्टूडेंट्स की मेंटल हेल्थ, ऐसे रखें ख्याल

स्कैल्प को खुजलाने से बचें

सिर में खुजली होने पर नाखूनों से स्कैल्प को खुरचने से बचें। इससे त्वचा पर जलन होती है। बाल धोते समय उंगलियों के पोरों से हल्के हाथों से स्कैल्प साफ करें। साथ ही हेयर स्प्रे और तेज खुशबू वाले हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम करें, क्योंकि कुछ उत्पाद स्कैल्प में जलन पैदा कर सकते हैं।