Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सावन के महीने में क्यों है ‘इस’ रंग का बड़ा महत्व, जानिए भगवान शिव और ‘इस’ रंग का संबंध

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 28, 2024 | 12:11 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: सावन का महीना आते ही आपने महिलाओं को हरी-हरी चूड़‍ियां पहनते अवश्य देखा होगा। इस पूरे महीने में लोग हरा कपड़ा ज्यादा पहनते है। दरअसल, इसका धार्मिक महत्व है। कहते हैं कि सावन के महीने में अगर भगवान शिव को प्रसन्न कर दिया जाए तो वह अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर करते है। यह महीनों सुहागिनों के लिए किसी पर्व से कम नहीं होता। सुहागिन महिलाएं सावन के महीने में खुशहाल दांपत्य जीवन और संतान प्राप्ति की कामना से भोलेनाथ को जल अर्पित करती है। इसके अलावा, सावन में सुहागिनें हरे रंग चूड़ियां भी पहनती है। आइए जानें हरी चूड़ियों का महत्व-

सावन में हरी चूड़ियां क्यों पहनती हैं सुहागिनें?

सावन और हरे रंग का आपस में बहुत गहरा संबंध है। क्योंकि, सावन में हर तरफ बारिश होती है जिसकी वजह से चारों ओर हरियाली ही हरियाली नजर आती है।  भीषण गर्मी के बाद होने वाली इस बारिश और हरियाली को देखकर सबका मन उल्लास से भर जाता है। हरे रंग को प्रकृति का रंग माना गया है कहते हैं कि सावन में हरा रंग पहनना बहुत ही शुभ होता है।  

सम्बंधित ख़बरें

आज सोम प्रदोष पर करें ये खास उपाय, पैसे और करियर दोनों में मिलेगी तरक्की!

आज प्रदोष व्रत की शाम यहां जलाएं एक दीपक, महादेव दूर करेंगे हर संकट!

आज सोम प्रदोष व्रत पर प्रदोष काल में करें पूजा, जरूर पढ़ें या सुने ये व्रत कथा

30 मार्च 2026 क्यों है बड़ा शुभ दिन? इस विशेष व्रत से मिलेगा भगवान शिव से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

सावन के महीने में भगवान शिव का पूजन किया जाता है और इस दौरान सुहागिन महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां पहनती है। सनातन धर्म में हरे रंग की चूड़ियों को सुहाग का प्रतीक माना गया है और कहते हैं कि सावन में हरी चूड़ियां पहनने से भगवान शिव और माता पार्वती प्रसन्न होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देते है।  

ऐसे में कई बार लोगों के मन में यह सवाल भी आता होगा कि आखिर भगवान शिव का हरे रंग से क्या संबंध है।  तो बता दें कि शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव और प्रकृति के बीच भी गहरा संबंध है और भोलेनाथ को प्रकृति से जुड़ी वस्तुएं अति प्रिय है।   प्रकृति की गोद हिमालय में भोलेनाथ का वास है और उनकी पूजा में बेलपत्र व धतूरा चढ़ाया जाता है। जो कि हरे रंग का होता है। यहां तक कि भोलेनाथ को अर्पित की जाने वाली भांग भी हरी होती है। इसलिए सावन के महीने में हरे रंग का खास महत्व होता है और महिलाएं भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए हरे रंग की चूड़ियां पहनती है।

एक अन्य मान्यता के अनुसार हमारे धर्मग्रंथों में हरियाली का पूजन होता आया है। हिंदू धर्म में पेड़-पौधों की पूजा का विधान है। ऐसा करने से हम प्रकृत्ति के प्रति अपना आभार व्‍यक्‍त करते है। इस रंग को पहनने से प्रकृति का भी आशीर्वाद मिलता है।  

Why is this color important in the month of sawan know the relation between lord shiva and green color

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2023 | 06:10 AM

Topics:  

  • Lord Shiva

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.