होली पर क्यों पहनते हैं लोग सफेद कपड़े, जानिए इसकी पीछे की खास वजह
- Written By: दीपिका पाल
होली पर सफेद कपडे़ं क्यों पहनते हैं (डिजाइन फोटो)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: होली का त्योहार (Holi 2024) इस साल 2024 में 25 मार्च को मनाई जाने वाली है वहीं पर इस दिन को मनाने के लिए लोगों ने स्वादिष्ट पकवानों की लिस्ट से लेकर सेलिब्रेशन (Holi 2024 Celebration) की तैयारी कर ली है। होली, रंगों के साथ खुशिय़ां बांटने का त्योहार होता है, जिस दिन हर गिले-शिकवे भूलकर सभी गले और रंग लगाते हुए त्योहार मनाते है। ऐसे में आपके कभी सोचा है आखिर होली के दिन ज्यादातर सफेद रंग क्यों पहने जाते है। कोई और कलर के कपड़ों में क्यों होली नहीं खेली जाती है।
इन वजहों से पहनते है सफेद कपड़े
होली पर हर कोई सफेद कपड़े पहना नजर आता है इसके पीछे वजह है आइए जानते हैं..
1- सफेद रंग है शांति का प्रतीक
सम्बंधित ख़बरें
गणवेश योजना के नए प्रावधानों पर शिक्षक संघ नाराज, पुराने नियम बहाल करने की मांग
पुणे में CM फडणवीस के आदेश के बाद भी PMRDA में UDCPR अटकी, नगर विकास विभाग की चुप्पी से विकास ठप
AIIMS Delhi Recruitment 2026: एम्स में 57 ग्रुप के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका
इंदौर: ब्रिक्स कृषि सम्मेलन के अंतिम दिन पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मेघदूत उपवन में बनी ‘ब्रिक्स वाटिका’
होली पर पहने जाने वाले कपड़ों के रंग सफेद को शांति का प्रतीक माना जाता है जो सकारात्मकता का संदेश देता है और ये दर्शाता है, आप अंदर से कूल एंड कॉम हैं तो इस वजह से भी लोग सफेद कपड़े पहनते हैं। इस रंग को बुरी यादों को भुलाकर जश्न मनाने का दिन कहा जाता है।
2- ठंडक का अहसास देता है सफेद रंग
होली पर पहने जाने वाले रंग का अर्थ शांति के अलावा ठंडक के अहसास का भी रंग माना जाता है। गर्मी में सफेद कपड़ों को आरामदायक कपड़ों की श्रेणी में रखा जाता है।
कपल के लिए आउटफिट (सोशल मीडिया)
3- सत्य का प्रतीक है सफेद रंग
होली पर पहने जाने वाले सफेद रंग के कपड़ें का अर्थ सच्चाई और सत्य का प्रतीक भी माना जाता है। होली की पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन पर अच्छाई और सच्चाई ने बुराई पर जीत प्राप्ति की। ऐसे में सफेद रंग सच्चाई, सत्य का प्रतीक माना जाता है।
4- सफेद कपड़ों में ही दिखते है और रंग
अगर आप होली के मौके पर सफेद कपड़ों को पहनते है तो बाकी रंग आसानी से नजर आते है वह नीला, पीला, गुलाबी, बैंगनी, हरा, नारंगी…ये सब रंग सफेद कलर पर उभरकर नजर आते हैं।
