आखिर लड़कियों को क्यों पसंद होते है टेडी बियर, जानिए इसके पीछे की खास वजह
दिखने में मासूम टेडी बियर जब लड़कियों के पास होता है सारी परेशानी और गुस्सा पल भर में दूर कर लेती है। आखिर लड़कियों को टेडी बियर इतने क्यों पसंद होते है इसके पीछे क्या कारण होता है।
- Written By: दीपिका पाल
लड़कियों के फेवरेट होते है टेडी बियर (सौ.सोशल मीडिया)
Teddy Day 2025– आज टेडी डे मनाया जा रहा है इस दिन कपल गिफ्ट के तौर पर टेडी गिफ्ट करते है। अक्सर लड़कियों को गिफ्ट के तौर पर टेडी बियर मिलते है। दिखने में मासूम टेडी बियर जब लड़कियों के पास होता है सारी परेशानी और गुस्सा पल भर में दूर कर लेती है। आखिर लड़कियों को टेडी बियर इतने क्यों पसंद होते है इसके पीछे क्या कारण होता है चलिए जानते है इस लेश में..
किसी भी उम्र में टेडी बियर से करती है प्यार
यहां पर बच्चा बनना जरूरी नहीं है लड़कियों को टेडी बियर काफी पसंद होते है। पसंद करने के लिए कोई उम्र बंधन नहीं होता है लड़कियों को टेडी बियर बेहद पसंद होता है। लड़कियों के लिए टेडी एक बेस्ट फ्रेंड होता है जिसे देखते या गले लगाते ही सारी परेशानियां दूर हो जाती है। वैलेंटाइन वीक में टेडी डे के मौके पर लड़कियां इंतजार करती है कि, उनका पार्टनर गिफ्ट के तौर पर टेडी बियर देता है। सब जानते है कि, लड़कियों को टेडी बियर से कितना लगाव होता है।
टेडी को हग करना लगता है अच्छा
आपको बताते चलें कि, लड़कियां जब घर पर अकेली होती हैं तो वो टेडी बियर को हग करना पसंद करती हैं क्योंकि उन्हें डर का अहसास नहीं होता है क्योंकि उनका बेस्ट फ्रेंड टेडी उनके पास होता है। इसलिए उन्हें टेडी बियर हग करना अच्छा लगता है। इतना ही नहीं रूम को टेडी से सजाना भी लड़कियां पसंद करती है। वे घर में टेडी बियर रखना पसंद करती हैं तथा इससे घर की शोभा भी बढ़ती है।
सम्बंधित ख़बरें
आखिर लड़कियों को क्यों इतने पसंद होते हैं टेडी बियर? जिसे देखते ही बदल जाता है उनका मूड
Teddy Day Special: गुड्डा-गुड़िया से टेडी तक का सफर, जानें कैसे और क्यों बदल गया प्यार जताने का अंदाज?
Anti-Valentine Week: स्लेप डे से लेकर ब्रेकअप डे तक अब उतरेगा प्यार का बुखार, जान लीजिए हर दिन की अलग खासियत
नेपाल में वेलेंटाइन डे मनाने का अनोखा तरीका, इस दिन “क्ले-डेट” पर जाते हैं जोड़े
वैलेंटाइन डे से जुड़ी और खबरें जानने के लिए क्लिक करें
टेडी देकर मना सकते है पार्टनर
कई बार कपल्स में किसी बात को लेकर नाराजगी आती है इसमें अगर आपकी पार्टनर ज्यादा नाराज हो जाए तो टेडी देकर मनाया जा सकता है। ससे आपकी पार्टनर झट से मान जाएगी. ये आपकी पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान लाता है,जिससे गुस्सा शांत हो जाता है।
इसलिए टेडी डे के मौके पर गिफ्ट के तौर टेडी दिया जाता है यह वैलेंटाइन डे का सबसे प्यारा गिफ्ट होता है।
